मिर्जापुर में फ्रेंच पर्यटकों के साथ छेड़खानी, डंडों से की पिटाई

Recommended Video

    French tourist beaten up brutally by goons in Mirzapur, UP | वनइंडिया हिंदी

    मिर्जापुर। देश को शर्मसार करने वाली एक घटना फिर से सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रविवार को तीन फ्रेंच पर्यटकों के साथ मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला वाराणसी की है नाकि विदेश की, जिसके साथ एक गुट ने मारपीट और छेड़खानी की है।

    8 लोग गिरफ्तार

    8 लोग गिरफ्तार

    अहरूरा पुलिस स्टेशन के एसएचओ प्रवीन सिंह ने बताया कि जिस गाड़ी से महिला आई थी उसमे एक दर्जन फ्रेंच पर्यटक सवार थे। पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी तक कुल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, यह घटना मिर्जापुर के लखानिया दारी झरने के पास हुई है। इस घटना में चार और लोगों को बाद में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला को मिर्जापुर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

    डंडों से की पिटाई

    डंडों से की पिटाई

    पीड़ित महिला का कहना है कि लोग पर्यटकों के साथ मारपीट कर रहे थे, लेकिन जब मैंने उन्हे रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और मेरे साथ छेड़खानी करने लगे। वहीं एक अन्य पर्यटक का कहना है कि बदमाशों ने पहले हमपर फब्तियां कसी और इसके बाद डंडे से हमे मारने लगे, एक पर्यटक को गंभीर चोट आई है।

    पहले भी हो चुकी है घटना

    पहले भी हो चुकी है घटना

    आपको बता दें कि इससे पहले भी जर्मन व स्विस जोड़े के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। प्रेमी जोड़े के साथ फतेहपुर सीकरी व सोनभद्र में मारपीट की गई थी। इस घटना के बाद केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना प़ा था और इस बाबत उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+