UP में अब नहीं मिलेगा फ्री राशन, जानिए विधानसभा चुनाव में कैसे गेम चेंजर साबित हुई ये योजना

लखनऊ, 26 अगस्त: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में फ्री राशन योजना ने गेमचेंजर का काम किया था। यानी सरकार की यह योजना जो गरीबों तक पहुंच रही थी उसका लाभ चुनाव के दौरान मिला था। सरकार ने अब इस योजना को बंद करने का निर्णय लिया है। कोरोना के दौरान यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हुई थी। सरकार की इस योजना को लेकर अब विपक्ष भी तंज कस रहा है। इसको लेकर जिला आपूर्ति अधिकारियों की तरफ से बयान जारी किया गया है जिसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि अब लोगों को राशन के बदले पैसे देने होंगे। हालांकि फ्री राशन बंद होने के बाद अब विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव में वोट लेने के बाद अब सरकार ने गरीबों की रोटी छीनने का काम किया है।

यूपी में महीने में दो बार मिलता है फ्री राशन

यूपी में महीने में दो बार मिलता है फ्री राशन

यूपी सरकार के सूत्रों की माने तो दरअसल यूपी में महीने में दो बार राशन का वितरण होता था। एक बार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिया जाता था वहीं यूपी सरकार अपनी योजना के तहत अलग से राशन वितरण का काम करती थी। सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि अब यूपी में फ्री राशन वितरण योजना को बंद कर दिया गया है। अब गेहूं दो रुपये प्रति किलो और चावल तीन रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बंटेगा।

नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत बांटा जा रहा था राशन

नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत बांटा जा रहा था राशन

सरकार के अधिकारियों का कहना है कि यूपी में 25 अगस्त से लेकर 31 अगस्त के बीच जून महीने के राशन का वितरण होगा। इसके तहत चना, साबुत दाना और रिफाइंड फ्री में बांटा जाएगा। यूपी में कोविड महामारी के दौरान 2020 से ही नेशनल फूड सिक्योरिटी अधिनियम के तहत यह योजना शुरू की गई थी जिसका लाभ अब तक लोग उठा रहे थे। सरकार ने बाद में इसे मार्च 2020 तक के लिए बढ़ा दिया था। इस बीच यूपी में चुनाव शुरू हो गये। चुनाव बाद सत्ता में आई योगी सरकार ने पहली कैबिनेट में ही राशन वितरण को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया था।

यूपी में करोड़ों लोग उठा रहे थे इसका लाभ

यूपी में करोड़ों लोग उठा रहे थे इसका लाभ

सरकार के आंकड़ों के अनुसार यूपी में करीब करोड़ों लोग इस योजना का लाभ उठा रहे थे। योगी सरकार की ओर से फ्री राशन बंद किए जाने की वजह से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होंगे। यूपी में राशन कार्ड धारकों की संख्या करीब साढ़े तीन करोड़ है। इसके साथ ही गृहस्थ राशन कार्ड धारक और अंत्योदय कार्ड धारकों को भी इसका लाभ मिलता था। अब सभी लोग इससे वंचित हो जाएंगे।

केंद्र की ओर से मिलता रहेगा फ्री राशन

केंद्र की ओर से मिलता रहेगा फ्री राशन

सरकार का कहना है कि हालांकि केंद्र की ओर से राशन मिलता रहेगा जो सितंबर तक जारी रहेगा। गरीबों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Pradhanmantri Garib kalyan Yojna) के तहत फ्री का अनाज मिलता रहेगा। दरअसल सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि केंद्र की तरफ से चलाई जा रही यह योजना अगले लोकसभा चुनाव तक चलती रहेगी। इससे पहले इस योजना के बंद होने की गुंजाइश बहुत ही कम है।

राशन योजना को लेकर सरकार- विपक्ष आमने सामने

राशन योजना को लेकर सरकार- विपक्ष आमने सामने

यूपी के खाद्य रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा है कि यूपी में पुरानी व्यवस्था के तहत राशन मिलेगा। एक किलो नमक, एक किलो चना, रिफाइंड आदि मुफ्त में ही दिया जाएगा। लेकिन अब राशन का पैसा देना होगा। मंत्री ने कहा कि यूपी में अंत्योकार्ड और गृहस्थी लाभार्थी कार्ड के तहत मिलने वाली सुविधा जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त केंद्र की पीएम गरीब कल्याण योजना भी जारी रहेगी। लेकिन सरकार के इस कदम को लेकर विपक्ष हमलावर हो चुका है। सपा ने अपने एक बयान में कहा है कि आम जनता से वोट लेकर अब सरकार ने उसकी रोटी छीनने का काम किया है। सरकार की मंशा अब सबके सामने आ चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+