सोनभद्र: शादी के बाद घर लौट रहे बारातियों की कार ट्रक से टकराई, एक गांव के चार की मौत
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा के पास बारात से घर लौट रहे कार सवार को टक्कर मार दी। इसमें कार सवार पांच में चार की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। जैसे ही चोपन गांव के लोगों को इस बात की सूचना मिली पूरे गांव में मातम सा छा गया। रात होने के बावजूद भी जैसे ही पुलिस ने गांव में सूचना दी। गांव के लोग भारी तादाद में इलाके के गुरमुरा गांव पहुंचे। एक साथ चार अपनों की लाशों को देखकर लोग चीख पड़े।

कार द्वारा बारात से घर लौट रहे थे
चोपन के रहने वाले ये लोग रेनूकोट में एक बारात में शामिल होकर रात में घर लौट रहे थे कि गुरमुरा इलाके में जंगलों के बीच की ट्रक ने ने इनकी कार में टक्कर मार दिया। चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनके शवों को कार से निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू की। साथ ही घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इधर गांव में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।

हादसे में गई इन लोगों की जान
जिन लोगों ने इस हादसे में दम तोड़ा है। उनमें 65 वर्षीय दिलीप सिंह गौड़, 25 वर्षीय राकेश पुरी, 25 वर्षीय विनोद कुमार और रामकिशुन पटेल की मौत हुई है। वहीं 17 वर्षीय कन्हैया गौड़ पुत्र मुन्ना गौड़ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी चोपन गांव के ही रहने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications