दिवाली की पूजा कर देहरादून लौट रहा था दो भाइयों का परिवार, भीषण हादसे में मौत
सहारनपुर। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर मोहण्ड के समीप सहारनपुर की तरफ से देहरादून जा रही स्विफ्ट डिजायर कार और दिल्ली की ओर आ रही उत्तराखंड रोडवेज की एक बस आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बस में सवार पांच छह यात्रियों को भी मामूली चोट लगी है। वह अपने निजी साधनों से सीधे अस्पताल पहुंच गए।
दुर्घटना की खबर सुनते ही मोहण्ड पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार में फंसे हुए चारों शवों को बमुश्किल बाहर निकाल कर मिनी ट्रक की मदद से जिला अस्पताल सहारनपुर भिजवाया।
मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक देहरादून के बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक ने किसी गाड़ी को ओवरटेक कर अपनी कार आगे निकालने की कोशिश की तभी अचानक बस से भिड़ गई। बस चालक ने बस को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन वह भी सीधे सड़क किनारे खाई में जा घुसी। घटना के करीब आधे घंटे बाद 108 गाड़ी मौके पर पहुंची और खाली ही बैरंग लौट गई।
इस घटना में मृतक शिव कुमार शर्मा एफआरआई देहरादून से रिटायर थे जो अपने भाई फ़कीर चंद शर्मा, अपनी पत्नी और भाभी के साथ अपने पैतृक क़स्बा अंबेहटा पीर जादगान गए थे और दिवाली की पूजा करके देहरादून वापस आ रहे थे। सभी की दुर्घटना में मौत हुई है जिससे क़स्बा अंबेहटा में शोक व्याप्त है।












Click it and Unblock the Notifications