वोटर लिस्ट से काट दिया गया पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का नाम
लखनऊ नगर निगम ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया है। इस बात का खुलासा खुद नगर निगम के एक अधिकारी ने किया है। अब पूर्व प्रधानमंत्री लखनऊ में होने वाले किसी भी मतदान में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी बाबू बनारसी दास वार्ड के वोटर थे।

नगर निगम जोन-एक के जोनल अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वाजपेयी जी नगर निगम में दिए अपने पते वाले मकान में कई सालों से नहीं रह रहे हैं। इस वजह से मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया है।
जोनल अधिकारी के मुताबिक, अटल जी ने नगर निगम के लिए साल 2000 में पीएम रहते हुए आखिरी बार वोट डाला था। इसके बाद उन्होंने कभी नगर निगम चुनावों में वोट नहीं डाला। वहीं आपको बता दें कि अटल जी ने 2004 लोकसभा चुनावों में आखिरी बार मतदान किया था। अटल जी का वोटर लिस्ट में वोटर क्रमांक 1054 और पता बांसमंडी स्थित हाउस नंबर 92/98-1 लिखा हुआ है।
आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी खराब स्वास्थ्य के चलते कई सालों से लखनऊ में नहीं रह रहे हैं। वाजपेयी इस समय लुटियंस जोन स्थित 6-ए कृष्ण मेनन मार्ग पर रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications