पूर्व विधायक ने सुनाया वाजपेयी जी का 'अटल' किस्सा, जब घर पहुंचने से पहले पहुंच गया था विधायकी का टिकट
फतेहपुर। गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। बीजेपी और जनसंघ के पूर्व नेता व विधायक भी शोक संतृप्त हैं। ऐसे ही एक एक बीजेपी के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह हैं जिनके अटल जी से आत्मीय रिश्ते थे। अटल जी के निधन की खबर लगते ही वे भाव विभोर हो गए और और कुछ अविस्मरणीय यादें साझा की।

फतेपुर के वासी अटल जी को एक प्रतिष्ठित पत्रकार वे अभूतपूर्व लेखक के रूप में याद करते हैं। उनके निधन से फतेपुर में बीजेपी के पूर्व विधायक को अपार दुख हुआ। वे बताते हैं कि अटल जी की उनके घर पर आना जाना था। उनका रिश्ता खून का ना होते हुए भी उससे बढ़कर था। अटल जी पूर्व विधायक महेंद्र सिंह को अपना करीबी मानते थे। पूर्व विधायक बताते हैं कि अटल जी ने उन्हें पहली मुलाकात में ही टिकट दे दिया था। असल में हुआ ऐसा था कि महेंद्र प्रताप सिंह दिल्ली में अटल जी से मिलने गए थे। उस समय अटल जी पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। महेंद्र जी की अटल जी से मुलाकात हुई थी और उन्होंने फतेपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। इसी बाबत वह उनसे टिकट मांगने दिल्ली पहुंचे थे। बतौर महेंद्र सिंह अटल जी ने उनसे कहा कि आप घर पहुंचिए आपका टिकट पहुंच जाएगा। इसके बाद वे मुलाकात कर के जैसे ही घर पहुंचे तो फतेपुर के हंसवा से विधायकी के लिए बतौर बीजेपी केंडीडेट उनके नाम की घोषणा हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि अटल जी अपनी बात के बहुत पक्के थे और वह कुछ भी नहीं भूलते थे। महेंद्र जी के अनुसार अटल जी अभूतपूर्व शक्ति के मालिक थे। वह शीशे के सामने अपने भाषण का अभ्यास करते थे। उनका कहना है कि अटल जी पुनः जन्म लेकर भारत में आएं और देश सेवा करें क्योंकि उनकी कमी कोई दूसरा पूरी नहीं कर सकता। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications