देश के किसानों पर पूर्व की सरकारों ने ध्यान नहीं दिया: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपका सही वोट देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करता था। अगर मोदी जी के नेतृत्व में सरकार नहीं होती तो क्या अयोध्या में राम लला के मंदिर का निर्माण हो पाया होता क्या। चौधरी साहब को भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मन बहुत पहले मिल जाना चाहिए था।

उस काल खंड में भारत की नब्ज को सही तरीके से पहचानने वाले चौधरी चरण सिंह थे। उन्होंने कहा था कि भारत की प्रगति का मार्ग देश के खेतों और खलिहानों से होकर जाता है। सीएम योगी ने कहा वासुदेव तीर्थ के रूप में सुविख्यात जनपद अमरोहा में आज आयोजित 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' में राष्ट्रवादी जनमानस के साथ संवाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल के लिए जनता तैयार है। हार्दिक आभार अमरोहा वासियो!

cm yogi

जिस देश में 70-75 फीसदी आबादी कृषि पर आधारित उसपर देश की सरकार का ध्यान नहीं था। लेकिन सरकार ने अपने एजेंडे का हिस्सा किसानों को बनाया। चौधरी साहब के माध्यम से ना सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश बल्कि पूरा देश सम्मानित है। चौधरी साहब का संबंध उत्तर प्रदेश से था, उन्होंने यूपी को बतौर मुख्यमंत्री भी अपनी सेवाएं दी थीं।

मैं मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने चौधरी चरण सिंह को सम्मान देकर ना सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, किसानों बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के किसानों के गौरव को बढ़ाने का काम किया है, इसके लिए हम मोदी जी के आभार हैं। आपका एक वोट सही हाथ में जाता है तो देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+