'एल्विश यादव वाली रेव पार्टी' में पकड़े गए सांपों का नोएडा पुलिस ने क्या किया? देखिए VIDEO
सांपों का जहर सप्लाई मामले में आरोपी एल्विश यादव मंगलवार (07 नवंबर) की देर रात को गुपचुप तरीके से सेक्टर-20 पुलिस थाने पहुंचा। जहां उसके साथ डीसीपी और एसीपी लेवल के अधिकारियों ने लगभग 3 घंटे पूछताछ की।
वहीं दूसरी ओर 3 नवबंर को गिरफ्तार किए गए 5 लोगों के पास से मिले सापों का मेडिकल टेस्ट किया गया था। अब उसकी रिपोर्ट्स सामने आ गई है। मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि जांचे गए पांच सांपों में से एक की जहर ग्रंथियां हटा दी गईं थी।

चिकित्सकीय परीक्षण के बाद बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों ने नोएडा में एक रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान जब्त किए गए सांपों को जंगल में छोड़ दिया है। वहीं देर रात गुपचुप तरीके से पूछताछ के लिए पहुंचे एल्विश के साथ पुलिस ने 3-4 घंटे तक पूछताछ की।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस के हर सवाल पर एल्विश जवाब देने से थोड़ा हिचक रहा था। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को हालांकि गलत बताया है। सुबह 5 बजे वह अपने वकीलों के साथ वापस हरियाणा लौट गया। पुलिस दोबारा उसे पूछताछ के लिए बुलाएगी। इस बार उसका आमना-सामना उसे सहयोगी राहुल के साथ कराया जा सकता है।
नोएडा के ज्वाइंट सीपी आनंद कुलकर्णी का कहना है, 'एल्विश यादव से कल पूछताछ की गई थी। सबूतों के आधार पर हमने प्रश्नावलियों की एक सूची तैयार की और उनसे पूछताछ की गई। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। आज हमने कोर्ट से भी अपील की है कि 5 आरोपियों की पुलिस रिमांड दीजिए।
वहीं सांपों की आई मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि एक कोबरा की जहर ग्रंथि निकाल दी गई थी, जबकि बाकी चार सांप जहरीले नहीं थे। जानवरों के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सांप से जहर ग्रंथियां निकालना एक दंडनीय अपराध है, जिसमें दोषी पाए जाने पर सात साल की जेल की सजा हो सकती है।
मंगलवार देर रात पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एल्विश ने बताया कि, , 'आज कोई व्लॉग नहीं जाएगा। तबीयत ठीक नहीं है। कल से दोबारा मस्त चालू।'












Click it and Unblock the Notifications