Food Safety: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे वैक्स कोटिंग वाले फल, ऐसे कर सकते हैं पहचान
Food Safety News Gorakhpur Uttar Pradesh: गोरखपुर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है जहां दिवाली से से ही मिठाइयों, पनीर , खोवा को लेकर टीम लोगो को जागरूक कर रही वहीं सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम लोगो को फलों को लेकर भी जागरूक कर रही है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह से बातचीत की और फलों पर होने वाली वैक्स कोटिंग के बारे में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में सेब एवं अन्य फलों की मांग बढ़ जाने से कई बार विक्रेताओं द्वारा फलों की चमक बनाए रखने और लंबे समय तक ताजा दिखाने के लिए उन पर वैक्स (मोम) की परत चढ़ाई जाती है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के अनुसार केवल फूड ग्रेड वैक्स जैसे बीज़ वैक्स (Bees Wax), कारनौबा वैक्स (Carnauba Wax) या शेलैक (Shellac) का सीमित मात्रा में उपयोग ही अनुमन्य है। परंतु जांचों में यह पाया गया है कि कुछ विक्रेताओं द्वारा गैर-खाद्य ग्रेड वैक्स या औद्योगिक वैक्स का उपयोग किया जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।

संभावित स्वास्थ्य प्रभाव:
- ऐसे वैक्स का सेवन करने से पाचन तंत्र में समस्या, उल्टी, दस्त या पेट दर्द हो सकता है।
- लंबे समय तक लगातार सेवन करने से यकृत (लिवर) और किडनी पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
- संवेदनशील व्यक्तियों में एलर्जी, गले में जलन या श्वसन संबंधी परेशानी भी हो सकती है।
उपभोक्ताओं के लिए सलाह:
खाद्य सुरक्षा विभाग उपभोक्ताओं से अपील करता है कि फल खरीदते समय एवं सेवन से पूर्व निम्नलिखित सावधानियाँ अपनाएँ
- गर्म पानी विधि: सेब को कुछ सेकंड के लिए हल्के गर्म (लगभग 50-60°C) पानी में डुबोएँ। वैक्स की परत हल्की सफेद या धुंधली दिखेगी। तत्पश्चात ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
- नींबू रस और बेकिंग सोडा विधि: एक कटोरे पानी में एक-एक चम्मच नींबू रस एवं बेकिंग सोडा मिलाकर उसमें सेब को कुछ मिनट डुबोकर ब्रश से साफ करें और फिर स्वच्छ पानी से धो लें
- छीलना: यदि संदेह हो कि फल पर अधिक वैक्स है, तो छिलका उतारकर ही सेवन करें।
- खरीदते समय सतर्कता: अत्यधिक चमकदार सेब या जिन पर सतह चिकनी और अस्वाभाविक रूप से चमकदार दिखे, उन्हें न खरीदें।
- मिशन बिहार चुनाव पर CM योगी, बोले- अब चलेगा UP वाला कानून, RJD-कांग्रेस ने बहुत लूटा, रैली की 5 बड़ी बातें












Click it and Unblock the Notifications