Flood In UP: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज, ऐसे पीड़ितों की हो रही मदद
Flood In UP Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 17 जिले बाढ़ प्रभावित हैं। इससे एक तरफ जहां लाखों लोग प्रभावित हैं वहीं दूसरी ओर हजारों की संख्या में मवेशियों की जान भी संकट में है। हालांकि सीएम योगी खुद इन सब पर नजर बनाए हुए है। आइए जानते हैं कितने लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया है और प्रशासन ने अब तक क्या पहल की है?
अब तक प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से कुल 1,16,403 लोगों को बाहर निकाला है। वहीं 4 हजार से अधिक मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।

कई टीमें हैं तैनात
एनडीआरएफ की 14 टीमें, एसडीआरएफ की 15 टीमें और पीएसी की 48 टीमें तैनात राहत एवं बचाव कार्य में लगीं हुईं हैं।
प्रशासन ने अब तक
9,467 खाद्यान्न पैकेट और 1,18,769 लंच पैकेट बाढ़ पीड़ितों में वितरित किए हैं। 39 लंगर से पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
अब तक 373 लोगाें के मकानों को क्षति पहुंची है, जिनमें से 356 लोगों को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। वहीं प्रदेश में 11,386 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में आया है। इन प्रभावित क्षेत्रों में 738 नावों और मोटरबोट्स की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा 4,867 नावों को प्रीपोजीशंड किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications