प्राण प्रतिष्ठा के बाद सामने आई भगवान राम की पहली झलक, देखें VIDEO
Ram Mandir Pran Pratishtha, राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान हो गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख भागवत, और सीएम योगी आदित्यनाथ यजमान बने। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम का पहला वीडियो सामने आ गया है।
इससे पहले राम मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन-अर्चन की। उनके ठीक बगल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बैठे। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने रामलला की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की। अलग-अलग जगह से पहुंचे छह गृहस्थ दंपति भी इस अनुष्ठान में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी क्रीम रंग की धोती और पटका के साथ सुनहरा कुर्ता पहने हुए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अभिषेक समारोह के लिए 'संकल्प' लिया।
सामने आई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, प्रभु राम के माथे पर मुकुट, हाथ में सोने का धनुष-बाण के साथ बाल राम पीतांबर कपड़े में दिखे। श्याम वर्ण में दिख रहे बाल राम की तस्वीरें वाकई मोहक करने वाली हैं।
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बिरला मंदिर में प्रार्थना की। फिल्मी जगत से लेकर औद्योगिक जगत के लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। लिस्ट में












Click it and Unblock the Notifications