देश की पहली हिंदू अदालत में मनुस्मृति से होगा न्याय, मर्डर केस में नहीं होगी जेल

नई दिल्ली। शरिया कोर्ट की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में पहला हिंदू कोर्ट खोला गया है। मेरठ में खोले गए पहले हिंदू कोर्ट की जज डॉ पूजा शकुन पांडे ने कहा है कि वह मनुस्मृति के आधार पर न्याय करेंगी। बता दें कि मेरठ में गठित पहली हिंदू अदालत की पहली जज नियुक्त पूजा पांडे एक गांधी को लेकर विवादित बयान दे चुकीं हैं। अब पूजा शकुन पांडे का कहना है कि वह मुनस्मृति को आधार मानकर न्याय करेंगी। उन्होंने कहा कि, गो हत्या करने वालों को 6 महीने की गो सेवा करने की सजा मिलेगी। पांडे ने कहा कि, देश में अंग्रेजों की लिखी किताब से न्याय व्यवस्था चलाई जा रही है। मनुस्मृति से अगर न्याय किया जाएगा तो उससे देश में यूनिटि बढ़ेगी। हमारे न्याय का पौराणिक तरीका है जो अपराधी को आध्यात्म के जरिए सुधार की ओऱ ले जाएगा। हमें निर्णय लेने में भी आसानी होगी।

सनातन न्याय व्यवस्था में दंड नहीं दिया जाता

सनातन न्याय व्यवस्था में दंड नहीं दिया जाता

पूजा पांडे ने बताया कि, हम अपराधी का हृदय परिवर्तन करेंगे। उससे अपराध कबूल करवाएंगे कि उसने खून किया है। सनातन न्याय व्यवस्था में दंड नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि, हम उस व्यक्ति से कहेंगे कि वो स्वीकार करे कि उसने ऐसा अपराध किया है। अपराध स्वीकार करने के बाद उसे पीड़ित परिवार की देख-रेख करने के लिए कहेंगे। अगर पीड़ित पक्ष हमारे न्याय से संतुष्ट नहीं है तो वो सरकारीअदालतों में जा सकता है। हम किसी को नहीं रोकेंगे। हम वो केस अपने हाथ में लेंगे ही नहीं जो हमारे दायरे से बाहर होंगे। पूजा पांडे ने बताया कि हिंदू अदालत के सारे नियम कायदे 2 अक्टूबर तक जारी कर दिए जाएंगे।

 नाथू राम गोडसे से पहले मैं पैदा होती तो मैं ही गांधी को मार देती

नाथू राम गोडसे से पहले मैं पैदा होती तो मैं ही गांधी को मार देती

इससे पहले पूजा पांडे ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा था कि , मैं गर्व से कहती हूं कि अगर नाथू राम गोडसे से पहले मैं पैदा होती तो मैं ही गांधी को मार देती। पूजा शकुन पांडे ने कहा था कि, मुझे गर्व है कि हम नाथू राम गोडसे को पूजते हैं, वो गांधी के हत्यारे नहीं थे, उन्हें भारतीय संविधान लागू होने से पहले सजा दे दी गई थी। गांधी ने देश का बंटवारा कर के ठीक नहीं किया, अगर आज भी कोई कोई गांधी पैदा होगा जो देश बांटने की बात करेगा तो नाथू राम गोडसे भी इसी पुण्य भूमि पर पैदा होगा।

हाईकोर्ट ने हिंदू अदालत के खिलाफ जारी किया नोटिस

हाईकोर्ट ने हिंदू अदालत के खिलाफ जारी किया नोटिस

इस हिंदू अदालत के लेकर अब विवाद शुरू हो गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पश्चिमी यूपी में हिंदू कोर्ट के गठन पर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करते हुए इस मामले पर जानकारी मांगी है। इसके साथ ही डीएम मेरठ और हिंदू कोर्ट की कथित जज पूजा शकुन पांडे को पक्षकार बनाने का निर्देश देते हुए भी नोटिस जारी किया है। इस मामले में हाईकोर्ट 11 सितंबर को सुनवाई करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+