नोएडा: प्रॉपर्टी डीलर के घर देररात अंधाधुंध फायरिंग, पत्नी और बेटे की मौत

पुलिस के मुताबिक, हमले में प्रॉपर्टी डील अजय खुराना भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बदमाशों ने सेक्टर 39 के डी ब्लॉक स्थित घर में हमला बोला था।

नोएडा। यूपी में योगी सरकार के आने के बाद कानून-व्यवस्था में सुधार आने के वादे किए जा रहे थे लेकिन हालात जस के तस लग रहे हैं। मंगलवार देररात नोएडा में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। फायरिंग में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी और बेटे की मौत हो गई।

नोएडा: प्रॉपर्टी डीलर के देररात अंधाधुंध फायरिंग, पत्नी-बेटे की मौत

पुलिस के मुताबिक, हमले में प्रॉपर्टी डील अजय खुराना भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बदमाशों ने सेक्टर 39 के डी ब्लॉक स्थित घर में हमला बोला था। हमले के बाद अजय की पत्नी मंजू और बेटे अंकुश को कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय की हालत नाजुक बनी हुई है। READ ALSO: CM योगी ने दिए समाजवादी पेंशन योजना की जांच के आदेश, तोड़े जा सकते हैं साइकिल ट्रैक

एएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया, 'हमले के आरोप में राजेश जोली को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि यह संपत्ति विवाद का मामला है और इसी वजह से हमला किया गया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+