मथुरा हाईवे पर जा रही कार अचानक धू-धूकर जलने लगी, देखिए वीडियो

कार में आग लगने के बाद हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने 100 नंबर पर कॉल किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के नेशनल हाईवे पर अचानक एक कार धू-धूकर जलने लगी और हड़कंप मच गया। जलती हुई कार को देखकर हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई। हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग दूर खड़े होकर कार को जलते हुए देखते रहे। कार से भयानक आग की लपटें तब तक उठती रहीं जब तक वह जलकर खाक नहीं हो गई। कार में आग की खबर देने के लिए हेल्पलाइन 100 नंबर पर फोन किया गया लेकिन वह लगा नहीं। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया लेकिन जब तब वह मौके पर पहुंची तब तक कार जल चुकी थी। Read Also: पुणे: बेकरी में लगी भयानक आग में 6 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

मथुरा हाईवे पर जा रही कार अचानक धू-धूकर जलने लगी, देखिए वीडियो

एनएच2 पर एक कार रफ्तार से जा रही थी और अचानक उसमें आग लग गई। कार में सवार लोग तेजी से कार रोककर बाहर कूदे। वे किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। कार में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया। उत्तर प्रदेश सरकार इमरजेंसी के लिए डायल 100 योजना चला रही है लेकिन इस नंबर पर कॉल करने पर संपर्क नहीं हो पाया। मौके पर जुटे लोगों ने थाना हाईवे पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। जल चुकी कार में बची-खुची आग को फायर ब्रिगेड ने बुझाया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में लोगों तक सुरक्षा पहुंचाने के लिए डायल 100 योजना शुरू की है लेकिन नेशनल हाईवे पर हुई इस घटना में योजना की हवा निकल गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक ही कार में आग लग गई और उन्होंने ही 100 नंबर पर फोन लगाया था जो कनेक्ट नहीं हुआ। इस कार का वीडियो सामने आया है। आप इसमें देख सकते हैं कि किस तरह से कार में भयंकर आग लगी है, वहां हाईवे पर लोगों का हुजूम जमा है और उनमें से कई इस घटना का वीडियो बना रहे हैं। आप भी देखिए, यह वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+