शॉर्ट सर्किट से वाराणसी के JHV मॉल में लगी आग
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित JHV मॉल में शुक्रवार को आग लग गई. जिसके चलते लाखों का नुकसान हो गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। बता दें कि जिस वक्त आग लगी उस समय मॉल के अंदर सिनेमा हॉल में लोग मौजूद थे जिन्हें सुरक्षाकर्मियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।



बता दें कि घटना स्थल पर आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड बुलाई गई जिसने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। मॉल के एक शो रूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण पूरा मॉल धुंए से भर गया। मॉल को वक्त रहते खाली करा लिया गया। फायर ब्रिगेड की करीब 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं। आशंका है कि आग लगने के चलते लाखों का नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications