कानपुर में रावण दहन के दौरान लगी भीषण आग, इस तरह से टाली गई ये अनहोनी घटना
कानपुर। यूपी के कानपुर में सैकड़ों साल पुरानी परेड रामलीला में शुक्रवार रात रावण दहन के दौरान पंडाल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन ने आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ियां भेजी। कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पास की झोपड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था।भीषण आग लगने पर लोग अपनी जान बचाने के लिए ग्राउंड से भागने लगे। जिसके चलते कई महिलाएं और बच्चे जमीन पर गिर गए और भीड़ उन्हें रौंदते हुए निकल गई। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं।

मौके पर मौजूद अपरलाधिकारी नगर विवेक श्रीवास्तव के मुताबिक परेड रामलीला परिसर में लगी आग पर नियंत्रण पा लिया गया। दरअसल मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। करीब 80 फीट ऊंचे रावण के जलने के दौरान आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों और झोपड़ियों में आग लगने से भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोग घायल भी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

आपको बता दें कि पंजाब के अमृतसर में भी रावण दहन के दौरान शुक्रवार की रात को बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने सभी का दिलों को दहला दिया है। रावण दहन के वक्त रेल्वे ट्रैक पर खड़े लोगों को ट्रेन ने रौंद दिया। इसमें कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई, जबकि 72 से ज्यादा घायल हो गए। ये हादसा जोड़ा फाटक के पास हुआ।
ये भी पढ़ें- होटल में BJP पार्षद ने दरोगा के मुंह पर जड़े थप्पड़, महिला वकील को भी पीटा, वीडियो












Click it and Unblock the Notifications