लखनऊ: झोपड़पट्टियों में लगी भीषण आग, मासूम की जलकर मौत

लखनऊ। विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित बेहनन पुरवा में अचानक रविवार को आग लगने से भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। लेकिन दमकल के देरी से पहुंचने से पूरी झोपडपट्टियाँ जलकर खाक हो गई। देरी से पहुंची दमकल ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक एक 3 वर्षीय मासूम की जलकर मौत हो गई। मासूम के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोग व परिजनों ने रास्ता रोक जमकर हंगामा काटा।

lucknow

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने का कारण पास में हो रही अवैध गैस रिफलिंग है जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके कारण रविवार को आग लग गई। आग लगने के दौरान लोगों की भगदड़ में तीन बच्चे गायब होने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस का कहना है कि आग लगने झोपड़पट्टियों के बीच अवैध गैस रिफलिंग से आग लगी है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है। यह वहीं व्यक्ति है जो अवैध रुप से गैस की रिफलिंग करता था।

गौरतलब है की ये कोई पहली घटना नहीं बल्कि इस से पहले अवैध रिफिलिंग के कारोबार से शहरी व ग्रामीण इलाको में आग की कई घटनाएं हो चुकी है और लोगो की जान भी जा चुकी है लेकिन प्रशाशन मौन का मौन बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+