उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

बलात्‍कार के बाद गायत्री प्रजापति पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

समाजवादी सरकार में मंत्री रह चुके बलात्‍कार के आरोपी गायत्री प्रजापति पर धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज हो गया है।

By Sachin Yadav
Google Oneindia News

लखनऊ। समाजवादी सरकार में मंत्री रह चुके बलात्‍कार के आरोपी गायत्री प्रजापति पर धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज हो गया है। गायत्री प्रजापति की रेप मामले में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे पहले गायत्री प्रजापति पर महिला और उसकी पुत्री के संग बलात्‍कार के आरोप में गायत्री प्रजापति समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बलात्‍कार के बाद गायत्री प्रजापति पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

आपको बताते चले कि यूपी में चुनावी मौसम के बीच अखिलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति का मामला गरमाया हुआ था। महिला से गैंगरेप के मामले में आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति देश छोड़ कर भाग सकते थे। इसलिए खुफिया एजेंसियों ने गायत्री प्रजापति को लेकर ये अलर्ट जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी पुलिस ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ लखनऊ में गैंगरेप का केस दर्ज किया था।

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान गायत्री प्रजापति का मामला सामने आने के बाद अखिलेश यादव सरकार की खूब फजीहत भी हुई थी। विरोधी पार्टियां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अपने मंत्री को बचाने का आरोप लगा रही थी वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें निशाना नहीं बनाया जाए, अखिलेश यादव ने बयान दिया था कि आप हमारे घर आकर वहां लगे कैमरा को चेक कर सकते हैं। बता दें कि गायत्री प्रजापति समाजवादी पार्टी के बड़े नेता हैं और इस बार अमेठी से सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थे, पर चुनाव हार गए हैं।

Read more:गायत्री प्रजापति की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! PMO ने दिए जांच के आदेशRead more:गायत्री प्रजापति की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! PMO ने दिए जांच के आदेश

Comments
English summary
FIR registered by a SP leader against former UP Min Gayatri Prajapati in a case of forgery
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X