लठ्ठमार प्रिंसिपल पर दर्ज हुआ मुकदमा, स्कूल की भी जाएगी मान्यता
इलाहाबाद। लठ्ठमार प्रिंसिपल की तानाशाही को कानूनी शिकंजे में जकड़ दिया गया है। मीडिया की खबरों को संज्ञान में लेते हुए खुद चौकी इंचार्ज फाफामऊ चन्द्र भूषण मौर्या ने बेरहम प्रिंसिपल पर मुकदमा दर्ज कराया है। प्रिंसिपल सत्येंद्र नाथ द्विवेदी पर किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं समेत आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब न सिर्फ लाठीमार प्रिंसिपल को जेल जाना पड़ेगा बल्कि प्रशासनिक रिपोर्ट पर स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है। फिलहाल पुलिस फरार प्रिसिंपल सत्येंद्र नाथ द्विवेदी का तलाश कर रही है।

इलाहाबाद के शांतिपुरम फाफामऊ स्थित स्कूल रूद्र प्रयाग विद्यामंदिर में बच्चों पर बेरहम प्रिंसिपल ने जमकर लाठी डंडे बरसाये। प्रिसिंपल की करतूत का स्कूल के ही एक कर्मचारी ने छुपकर वीडियो बनाया। इस खबर को वन इंडिया ने सबसे पहले दिखाया और यूपी पुलिस समेत सीएम के समक्ष घटना को उजागर किया। ट्वीटर पर वन इंडिया की खबर पर तत्काल यूपी पुलिस ने कार्रवाई का निर्देश दिया। इलाहाबाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटना की जानकारी जुटाने लगी। सुबह होते होते हर चैनल पर लट्ठमार प्रिंसिपल की करतूत वायरल हो गई । पुलिस ने मौका मुआयना किया और चौकी इंचार्ज फाफामऊ चन्द्र भूषण मौर्या की तहरीर पर लट्ठमार प्रिंसिपल साहब पर मुकदमा दर्ज हुआ। ये भी पढ़ें- VIDEO: डंडा टूट जाने पर लाठी बरसाने वाला प्रिंसिपल, कांप जाएंगे आप!
नहीं हो सकी गिरफ्तारी
रविवार होने के कारण विद्यालय बंद रहा। पुलिस जांच पड़ताल कर प्रिंसिपल की गिरफ्तारी का प्रयास करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। अब सोमवार को प्रिसिंपल की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। हालांकि प्रिसिंपल के फरार होने की संभावना को देखते हुये रात में ही छापेमारी की गयी लेकिन प्रिसिंपल नहीं मिला। घटना के बाद से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों समेत परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। आज दिन में लोगों ने स्कूल के बाहर जमकर नारेबाजी भी की और स्कूल बंद करने व प्रिंसिपल प्रिंसिपल कार्यवाई की मांग की गई।
एक नजर खबर पर
इलाहाबाद के रूद्र प्रयाग विद्यामंदिर शांतिपुरम फाफामऊ में आगबबूला हुये प्रिंसिपल ने पहले डंडे से बच्चों को पीटा, तब भी मन न भरा तो लाठी लेकर मासूम बच्चों पर टूट पड़े। सिर्फ लड़के ही प्रिसिंपल के रौद्र रूप का शिकार नहीं हुये। बल्कि लड़कियों पर भी जी भरकर डंडे बरसाये गये। प्रिसिंपल साहब जब खुद थक कर हांफने लगे तो बच्चों पर उनका कहर खत्म हुआ।
देखें वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications