PM मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने पर कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड राम्या पर दर्ज हुई FIR
लखनऊ। लखनऊ में कांग्रेस की पूर्व सांसद और कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक द्वीट किया था जिसके बाद भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ गोमतीनगर थाने में देशद्रोह के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

उनके ट्वीट से भाजपा नेताओं के साथ ही आम जनमानस में असंतोष फैल गया। हजारों लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया करते हुए उनकी निंदा की। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि विवेकखंड निवासी अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद ने मंगलवालर के दिन दिव्या स्पंदना के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके बाद आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही मामले की जांच को साइबर सेल को सौंप दिया गया है।
क्या है मामला
बताया जा रहा है कि दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो पोस्ट करते हुए एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था। जिस पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते ट्विटर पर इसकी कड़ी निंदा की। अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद का कहना है कि इस पोस्ट के माध्यम से दिव्या ने देशवासियों के मन में सरकार के साथ पीएम मोदी के खिलाफ घृणा का भाव पैदा करने की कोशिश की है। जिसके लिए उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
पहला मामला नहीं
दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या ने पीएम मोदी को लेकर इससे पहले भी कई बार ऐसा ट्वीट किए है। कभी उन्होंने पोस्ट के माध्यम से पीएम मोदी की शिक्षा पर सवाल उठाए तो कभी किसी योजना को लेकर। जिसके बाद कांग्रेस मीडिया सेल के हेड हर बार ट्विटर पर ट्रोल होना पड़ता है।
ये भी पढ़ें: विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 8 साल की मासूम ने सुनाई पूरी कहानी












Click it and Unblock the Notifications