गाजीपुर बॉर्डर पर BJP कार्यकर्ताओं के साथ झड़प मामले में 200 किसानों के खिलाफ FIR दर्ज

मामले में भाजपा महासचिव अमित वाल्मीकि ने गाजियाबाद के कौशांबी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है।

नई दिल्ली, 1 जुलाई: दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर के पास गाजियाबाद में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के 200 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में भाजपा महासचिव अमित वाल्मीकि ने बुधवार को गाजियाबाद के कौशांबी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धारा 147, 148, 223, 352, 427 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Recommended Video

    Kisan Andolan: Ghazipur Border पर BJP Workers से झड़प मामला, 200 किसानों पर केस | वनइंडिया हिंदी
    farmers protest

    पुलिस को दी अपनी शिकायत में अमित वाल्मीकि ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके स्वागत समारोह के दौरान भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और जातिसूचक शब्दों को इस्तेमाल किया। वहीं, किसान संगठनों ने इस मामले पर कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 7 महीनों से चल रहे उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम करने के लिए भाजपा और आरएसएस ने यह पूरी साजिश रची है।

    'यूपी में जातिगत दंगे भड़काना चाहती है भाजपा'
    बुधवार को इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, 'यह पूरी साजिश भाजपा ने यूपी में जातिगत दंगे भड़काने के मकसद से रची है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के धरनास्थल पर पहुंचकर काले झंडे दिखाए और आंदोलन कर रहे लोगों को गालियां दी।' आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर किसानों के धरनास्थल के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पार्टी महासचिव अमित वाल्मीकि के स्वागत का कार्यक्रम रखा था। तभी अचानक, भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच झड़प शुरू हो गई। इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+