VIDEO: दहेज के लिए होता रहा झगड़ा, चुपचाप देखती रही पुलिस

पथराव और बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस मूक दर्शक बनी रही। पथराव में दो लोग समेत एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

कानपुर। कानपुर में दहेज उत्पीड़न के मामले में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। खास बात ये रही की दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होती रही और पुलिस खड़े तमाशा देखती रही। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे पुलिस के एक सिपाही को चोट आईं।

VIDEO: दहेज के लिए होता रहा झगड़ा, चुपचाप देखती रही पुलिस

वहीं क्षेत्र में खड़ी एक गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस की शिथिलता का आलम ये है कि उसकी मौजूदगी में मारपीट और पथराव होता रहा। लेकिन पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया। जब भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची तब स्थिति काबू में हुई। वहीं पुलिस ने बाद में मामला दर्ज कर दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर इलाके में दहेज उत्पीड़न के आरोप में मायके वालों ने लडकी के ससुराल वालों से बात की लेकिन दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और उनमें मारपीट और पथराव हो गया। पथराव और बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस मूक दर्शक बनी रही। पथराव में दो लोग समेत एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। हंगामा ज्यादा बढ़ने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तब जाकर स्थिति कंट्रोल में आ सकी।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन पुलिस की शिथिलता के लिए अधिकारियों के पास भी कोई जवाब नहीं है। पुलिस मौके पर खड़ी रही और मारपीट व पथराव होता रहा। पुलिस के ऐसे ही रवैए की वजह से पुलिस का भय लोगों से खत्म हो रहा है। लड़की के भाई मंटू ने बताया कि ये लोग दहेज़ की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। इसी बात को लेकर इन लोगों से बातचीत करने आए थे तो इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+