Agra: रसगुल्ला बना जान का दुश्मन.. दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे.. कई लहूलुहान, हैरान कर देगी वजह
ताजनगरी आगरा में एक दावत के दौरान दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए, जिसमें महिलाओं समेत कई लोग लहूलुहान हो गए। हैरानी की बात तो ये है कि दोनों पक्षों में महज रसगुल्लों को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।
बता दें कि पूरा मामला आगरा के शमसाबाद कस्बे के नयावास रोड पर स्थित संतोषी माता मंदिर के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां रविवार को ब्रजभान कुशवाह के यहां लगन का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में दावत का इंतजाम भी था। इसी बीच दावत में मनोज नाम के व्यक्ति का रसगुल्ले को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। हाथ-पैरों से शुरू हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस विवाद में एक पक्ष की भगवान देवी पत्नी ब्रजभान, योगेश और दूसरे पक्ष के मनोज, कैलाश, धर्मेंद्र और पवन गंभीर घायल हो गए।
Recommended Video

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया और घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष शमसाबाद अनिल शर्मा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है और अगर दोनों में से किसी पक्ष की तरफ से तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications