होने वाली भाभी को बहनों ने बेहोश कर लूटा, फिर फेसबुक पर लिखी अजीब बात
मंगेतर की बहनों ने नर्स को बेहोश कर लूटा, फिर फेसबुक पर लिखी अजीब बात
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक नर्स का उसके मंगेतर की बहनों ने अपहरण कर उससे मारपीट की और उसके साथ लूटपाट भी की। होने वाली नंदों की इस हरकत से हतप्रभ नर्स ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने भी उसकी बात ना सुनते हुए उससे ही उल्टे ही सवाल-जवाब शुरू कर दिए।


अपहरण कर पीटा
गाजियाबाद में एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स रविवार को सिहानी गेट थाना पहुंची और अपनी होने वाली ससुरील के लोगों पर अपहरण, लूट और मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि रविवार को उसके मंगेतर की बहनों ने उसका अपहरण कर लिया और मारपीट के बाद उसे बेहोश कर दिया। उन्होंने लड़की से पांच हजार रुपए और मोबाइल भी लूट लिए।

फेसबुक पर धमकी
नर्स ने बताया कि होश आने पर वो जैसे-तैसे घर पहुंची तो फेसबुक पर उसको मैसेज कर उसके मंगेतर की बहनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। नर्स ने बताया कि मंगेतर की बहनें कह रही हैं कि अगर उनके भाई से शादी की तो अंजाम बुरा होगा।

पुलिस ने कहा- जाओ, सुबूत लाओ
नर्स ने पुलिस पर उसकी शिकायत ना सुनने और उसे थाने से टरकाने का आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि जब वो थाने पहुंची तो उसकी शिकायत सुनने के बजाय उससे अपहरण के सुबूत लाने को कहा। इसके बाद जब वह मंगेतर के साथ थाने पहुंची तो कई बार अनसुना करने के बाद पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज की।
गाजियाबाद: सास-ससुर के तानों से परेशान देवरानी-जेठानी ने उठाया खौफनाक कदम












Click it and Unblock the Notifications