Unnao News: दो दिन पहले 4 बच्चों की करंट से मौत.. अब पिता ने खाया जहर, सदमे में माँ.. बिखरा परिवार!
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बीते रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 4 सगे भाई बहनों की मौत हो गई थी। घर में मौजूद 2 भाई और 2 बहनें पंखे (फर्राटा) में उतरे करंट की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया था। माता-पिता अपनी सुध खो चुके थे। वहीं आज मंगलवार को यानी हादसे के 2 दिन बाद मृत बच्चों के दुर्भाग्यशाली पिता ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया है।
दो दिन पहले 4 बच्चों की मौत
बता दें कि उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के लालमन खेड़ा में रहने वाले एक परिवार में दो दिन पहले पंखे से चिपक कर करंट लगने से 2 भाई और 2 बहनों की दर्दनाक मौत हो गई थी। बीते सोमवार की शाम पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बक्सर घाट पर चारों बच्चों का अंतिम संस्कार कराया गया। घटना से पूरे गाँव में गम का माहौल था।

पिता ने खाया जहर
बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने पहुंच रहे थे। लेकिन इस हमदर्दी का कोई फायदा न हुआ और आज मृतक बच्चों के पिता वीरेंद्र कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी बीघापुर में भर्ती कराया गया है। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र की हालत यहां भी गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications