Farrukhabad Jet Crash Update: कौन हैं MD अजय अरोरा, जो जेट क्रैश में मरते-मरते बचे? काट चुके हैं जेल
Farrukhabad Private Jet Crash Update: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद राजकीय हवाई पट्टी पर गुरुवार (9 अक्टूबर 2025) सुबह एक निजी जेट क्रैश हो गया। टेकऑफ के तुरंत बाद अनियंत्रित होकर विमान रनवे के किनारे झाड़ियों में जा घुसा, लेकिन चमत्कारिक रूप से सवार सभी 6 लोग बाल-बाल बच गए। इनमें सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज की सहायक कंपनी वुडपेकर ग्रीन एग्री न्यूट्रिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड के MD अजय अरोरा और बिजनेसमैन सुमित शर्मा (SBI हेड) भी शामिल थे।
अजय अरोरा, खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में बन रही बीयर फैक्ट्री का निरीक्षण करने भोपाल से आए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजय अरोरा कोई साधारण बिजनेसमैन नहीं, बल्कि 188 करोड़ के सैनिटाइजर घोटाले में जेल काट चुके हैं? आइए, जानते हैं अजय अरोरा का बैकग्राउंड...

Who Is MD Ajay Arora: अजय अरोरा कौन हैं? 188 करोड़ सैनिटाइजर घोटाले में जेल काट चुके
अजय अरोरा सोम डिस्टिलरीज़ एंड ब्रुअरीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो शराब और बीयर बिजनेस में बड़ा नाम है। वुडपेकर ग्रीन एग्री न्यूट्रिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड (CIN: U10620MP2025PTC074426) उनकी सहायक कंपनी है, जो 23 जनवरी 2025 को रजिस्टर्ड हुई। ये कंपनी फर्रुखाबाद के खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में 600 करोड़ के निवेश से बीयर-डिस्टिलरी फैक्ट्री बना रही है, जहां UPSIDA ने 40 एकड़ जमीन अलॉट की। अजय के भाई जगदीश अरोरा सोम ग्रुप के चेयरमैन हैं।
Ajay Arora Controversies: विवादों से घिरा है अजय अरोरा का इतिहास
अजय का बैकग्राउंड विवादों से घिरा है। 2020 के कोरोना काल में 188 करोड़ के सैनिटाइजर घोटाले में अजय और भाई जगदीश पर 33 करोड़ GST चोरी का आरोप लगा। DG GST इंटेलिजेंस ने 28 घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। मजिस्ट्रेट रोहित श्रीवास्तव ने जमानत खारिज कर जेल भेजा। अजय ने दावा किया कि 8 करोड़ GST जमा कर चुके, लेकिन कोर्ट ने अपराध की गंभीरता देखी। दोनों भाईयों के वकील ने जमानत की अर्जी डाली, लेकिन कोर्ट ने नामंजूर की। इसके बाद, दोबारा अर्जी में कोर्ट ने 7 अगस्त को 2020 को फैसला सुरक्षित रखा। बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिली।
2020 में पार्टनर राधेश्याम सेन ने सुसाइड नोट में अरोरा ब्रदर्स पर GST चोरी, धमकी का आरोप लगाया। MP-छत्तीसगढ़ में अवैध शराब तस्करी के भी केस हैं। अरोरा ब्रदर्स पर 'सेल कंपनियां' बनाकर घोटाला करने का इल्जाम भी है।
आइए टाइमलाइन में जानें विवादों का लेखा-जोखा
- 188 करोड़ सैनिटाइजर GST चोरी (जुलाई 2020): कोरोना काल में सैनिटाइजर बनाकर 33 करोड़ GST चोरी। DG GST इंटेलिजेंस ने 28 घंटे पूछताछ के बाद अजय, जगदीश और विनय सिंह को गिरफ्तार। मजिस्ट्रेट रोहित श्रीवास्तव ने जमानत खारिज कर जेल भेजा। अस्थमा का बहाना, लेकिन कोर्ट ने खारिज। 8 करोड़ GST जमा का दावा।
- हाईकोर्ट से जमानत (अगस्त-2020): MP हाईकोर्ट ने अजय और जगदीश को 5 लाख के बॉन्ड पर जमानत दी। उस वक्त के CJ अजय कुमार मित्तल ने कहा, 'दिन-प्रतिदिन के कारोबार में शामिल नहीं।'
- पार्टनर राधेश्याम सेन की सुसाइड (मई- 2020): कर्मचारी-पार्टनर राधेश्याम सेन ने सुसाइड नोट और वीडियो में अरोरा ब्रदर्स पर GST चोरी, धमकी का आरोप। 15 लाख देकर चुप कराने का दावा। पुलिस ने जांच नहीं की।
- MP-छत्तीसगढ़ में अवैध शराब तस्करी (मई-2022): सोम ग्रुप पर अवैध शराब सिंडिकेट का आरोप। सेल कंपनियां बनाकर कर्मचारियों को फ्रंट बनाया।
- सेल कंपनियां बनाकर GST चोरी (2003): अरोरा ब्रदर्स ने कर्मचारियों को पार्टनर बनाकर सेल कंपनियां रजिस्टर कीं। अवैध शराब तस्करी, एक्सपायरी स्टॉक बेचा। कर्मचारियों को 'फ्रंट' बनाकर बच निकले।
- बाल मजदूरी का आरोप (जून-2024): सोम डिस्टिलरी में 50+ बच्चे (20 लड़कियां) काम करते पाए गए। NCPCR ने जांच शुरू, बॉन्डेड लेबर केस दर्ज।
- MP हाईकोर्ट का बेनामी संपत्ति ऑर्डर(मार्च-2025): 380 करोड़ के शेयर बेनामी पाए। SC ने स्टे दिया।
ये भी पढ़ें- Farrukhabad Private Jet Crash Reason: फर्रूखाबाद में जेट क्रैश, इस कंपनी के MD समेत 6 थे सवार, कौन-कौन बचा?












Click it and Unblock the Notifications