फर्रुखाबाद में ऑक्सीजन की कमी से 49 बच्चों की मौत, अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Recommended Video

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के लोहिया अस्पताल में भी प्रदेश के ही गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज सरीखा कांड सामने आया है। यहां भी ऑक्सीजन की कमी से 49 बच्चों की मौत की खबर है। बच्चों की मौत की खबर सामने आने के बाद जिलाधाकारी रवींद्र कुमार ने मामले की जांच करने का आदेश दिया था। जांच में सामने आया है कि ऑक्सीजन की कमी के चलते बच्चों की मौत हुई है। घटना की जांच के पैनल में सदर एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार सदर थे।

इन्होंने 3 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट दी। जांच रिपोर्ट में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) , सीएमएस जिला अस्पताल लोहिया और डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
मामले के जांच अधिकारी जैनेंद्र जैन ने कोतवाली में धारा 176, 188 और धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। 30 अगस्त को जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया और भर्ती बच्चों की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें यह जानकारी दी गई की 20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच 49 बच्चों की मौत बीमार के कारण हुई थी। हालांकि बच्चों के परिजनों का कहना था कि मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई।

एसपी फर्रुखाबाद दयानंद मिश्रा ने कहा कि सीएमओ, सीएमएस और कुछ डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications