एक साथ 50 लोगों के हमले से 11 कांवड़ियों की हालत गंभीर, ट्रैक्टर के नीचे छिपकर बचाई जान

फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे कांवड़ियों के साथ कुछ दबंगो ने जमकर मारपीट की जिस की वजह के कई कांवड़िए जख्मीं हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। कई कांवड़ियों ने ट्रैक्टर के नीचे घुसकर जान बचाई। काफी देर बाद पहुंची पुलिस घायलों को 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल ले कर आई। हमलावरों की संख्या 50 से अधिक थी और घटना के बाद सभी फरार हो गए हैं।

farrukhabad almost 50 people attacks on kanwariya 11 injured

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हथियापुर के निकट से गुजर रहे कांवड़ियों पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया जिसमें तकरीबन आधा दर्जन कांवड़ियों को गम्भीर चोट लगी है। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गए। सभी घायलों को उपचार हेतु 108 एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि थाना नवाबगंज के नगला बेग के निकट ट्रेक्टर निकलने को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद हमलावरों ने कांवड़ियों को हथियापुर के निकट घेर लिया और जमकर मारपीट की। घायल कांवड़ियों ने नकदी व मोबाइल लूट लिये जाने का आरोप भी लगाया है। जिला अस्पताल के ईएमओ डा. राज किशोर ने बताया कि जिला अस्पताल में 11 कांवरियों का इलाज चल रहा है। कई कांवड़ियों को हालत गंभीर होने पर प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+