Farm Laws : संयुक्त किसान मोर्चा की लखनऊ में महापंचायत आज
लखनऊ, 22 नवंबर। केंद्र सरकार की ओर से तीनों नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखनऊ में आज किसान महापंचायत बुलाई है। ये पंचायत लखनऊ के इकोगार्डंन में आयोजित की गई है, जो सुबह 10 बजे शुरु होगी, जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत, दर्शनपाल, बलबीर सिंह राजेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां सहित कई किसान नेता शामिल होंगे।
Recommended Video

इस महापंचायत से पहले भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट किया है कि 'चलो लखनऊ चलो लखनऊ, MSP अधिकार किसान महापंचायत'। आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई थी। जिसतके बाद मीडिया से बात करते हुए किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, कि 'हमने बैठक में तय किया है कि तीन कृषि कानून जब तक अधिकारिक तौर पर संसद में निरस्त नहीं हो जाता, तब तक उनका किसान आंदोलन जारी रहेगा। 27 तारीख को फिर से संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग होगी। '
पीएम को लिखी चिठ्ठी
संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने 6 मांगे रखी हैं
- संपूर्ण लागत पर आधारित एमएसपी को सभी कृषि उपज के ऊपर किसानों का कानूनी हक बनाया जाए।
- विद्युत अधिनियम संशोधन विधेयक, 2020/2021 का ड्राफ्ट वापस लिया जाए।
- आयोग अधिनियम, 2021 में किसानों को सजा देने के प्रावधान हटाए जाए।
- आंदोलन करने वाले किसानों के ऊपर सैकड़ों मुकदमो में फंसाया गया है, ये केस को वापस लिए जाएं।
- लखीमपुर खीरी हत्याकांड के सूत्रधार और सेक्शन 120B के अभियुक्त अजय मिश्रा टेनी को कैबिनेट से बर्खास्त और गिरफ्तार किया जाए।
- इस आंदोलन के दौरान शहीद हुए 700 किसानों के परिवारों के मुआवजे और पुनर्वास की व्यवस्था हो।
- शहीद किसानों स्मृति में एक शहीद स्मारक बनाने के लिए सिंधू बॉर्डर पर जमीन दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications