बाराबंकी में सीएम योगी की रैली के स्‍थान पर परेशान किसानों ने छोड़ दिए सैकड़ों आवारा मवेशी जानवर

लखनऊ, 21 फरवरी। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाृव में किसानों का गुस्‍सा चौथे आसमान पर है। चुनाव के दौरान किसानों ने खुलकर छुट्टा जानवरों और मवेशियों से खेत खराब होने के कारण जमकर नाराजगी जाहिर की। वहीं राजधानी लखनऊ से करीब 40 किमी दूर बाराबंकी में किसानों ने योगी सरकार के प्रति अपना विरोध और अपनी समस्‍या बताने के लिए बिलकुल नायाब तरीका अपनाया। उन्‍होंने योगी की रैली में बाराबंकी के किसानों ने बड़ी संख्‍या में मवेशी जानवर छोड़ दिए और वहां भगदड़ मच गई।

cm

बाराबंकी के किसानों ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की रैली से पहले सैकड़ों की संख्‍या में मवेशियों को खुले मैदान में छोड़ दिया। पूर्व नेता रमनदीप सिंह मान की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो में बड़ी संख्‍या में आवारा मवेशियों को खुले मैदान में घूमते नजर आ रहे हैं। रमनदीप सिंह मान ने लिखा

'बाराबंकी में सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले किसानों ने खेतों से खदेड़कर सैकड़ों पशु रैली स्थल में छोड़ दिये, किसानों से तो इन छुट्टा जानवरों का इलाज निकला नहीं, और 5 साल में यूपी सरकार ने भी कोई इलाज नहीं निकाला. अब देखना यह था कि कार्यक्रम से पहले बीजेपी वाले क्या इलाज निकालते हैं!'

हालांकि रमनदीप सिंह मान ने कुछ समय बाद अपनी ये पोस्‍ट ट्टीट अकाउंट से डिलीट कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+