ऑलआउट के जहर से बच गए 'लैला-मजनू' तो थाने चले अपना प्यार बचाने

बरसों पुरानी मोहब्बत का जब दोनों ने हाथ पकड़कर घरवालों को इजहार किया तो अंजाम ये हुआ कि पहले इन्हें बांधकर खूब पीटा गया उसके बाद ऑलआउट का जहर देकर मारने की कोशिश की गई।

मेरठ। प्यार में एक दूसरे के दीवाने थाने में इसलिए बैठे हैं क्योंकि इन्हें एक दूसरे का जीवनभर साथ चाहिए। एक दिन पहले ही अभी दोनों खूब पीटे गए और तो और जहर के बाद किसी तरह लड़की की जान बची तो अब निकाह की खातिर दोनों थाने आए हैं। लड़की के परिजनों ने दोनों पर जानलेवा हमला तक किया लेकिन मौत को भी चकमा देकर ये शायद इसीलिए जिंदा हैं की इन्हें साथ जीना है!

ऑलआउट के जहर से बच गए 'लैला-मजनू' तो थाने चले अपना प्यार बचाने

मेरठ का सलाउद्दीन किसी भी कीमत पर गुलबहार का साथ न छोड़ने की कसमें खा रहा है। बरसों पुरानी मोहब्बत का जब दोनों ने हाथ पकड़कर घरवालों को इजहार किया तो अंजाम ये हुआ कि पहले इन्हें बांधकर खूब पीटा गया उसके बाद ऑलआउट का जहर देकर मारने की कोशिश की गई। लेकिन कहते हैं की जाको राखे साइयां, मार सके न कोई।

ऑलआउट के जहर से बच गए 'लैला-मजनू' तो थाने चले अपना प्यार बचाने

इंसाफ मांगने लिसाड़ी थाने पहुंचे इस प्रेमी जोड़े को पुलिस ने कैसा इंसाफ दिया अब ये सुनिए। दरअसल पुलिसवालों ने कोई कार्रवाई करने के बजाए गुलबहार के घरवालों को बुला लिया और अपनी जेब गर्म करने के लिए प्रेमी जोड़े से उनका समझौता करा दिया। यही नहीं प्रेमी जोड़े अपने कातिल हमलावरों के खिलाफ मुंह न खोलें इसलिए थाने में मौलाना बुलाकर ही उन दोनों का निकाह करा दिया और बाद में मस्जिद ले जाकर निकाह की रस्म पूरी की गई।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+