यूपी: आसमान से बरसीं 'रहस्यमयी' विस्फोटक चीजें, कार और मकान की छत जलकर राख

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आसमान से गुजर रहा एक हवाई जहाज से जलते हुए शोले आबादी वाले इलाके पर गिर गए। शोले गिरने से एक मकान की छत जलकर स्वाहा हो गई। घर में खड़ी एक कार में भी इन शोलों के गिरने से आग लग गई। फोरेंसिक टीम की जांच में इन दोनों जगहों पर ज्वलनशील पदार्थ होने की पुष्टि हुई है।

आसमान से गिरी आग

आसमान से गिरी आग

जानकारी के अनुसार, मामला मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के माछरा गांव का है। यहां दिल्ली की ओर से आ रहे एक हवाई जहाज के ठीक नीचे से नीली चिंगारियों से घिरी आग जमीन पर गिरने लगी। यह हवाई जहाज जब माछरा गांव के ऊपर से गुजरा तब भी यह प्रक्रिया जारी रही। आग के कुछ शोले गांव के एक मकान और उसके पास में खड़ी कार पर भी गिरे। लकड़ी और फूस से बनी मकान की छत शोलों के गिरने से लगी आग की वजह से जलकर स्वाहा हो गई। शेखर की कार के अगले हिस्से में लगी आग को लोगो ने पानी डालकर बुझाया।

फॉरेंसिक विभाग ने लिए सैंपल

फॉरेंसिक विभाग ने लिए सैंपल

आसमान से आग गिरने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम आसमान से गिरे अवशेष मौके से बरामद किये। अवशेषों की शक्ल जले हुए तारों से कनैक्ट किसी पुर्जे जैसी है। इनसे जुड़ा एक प्लास्टिक का रैपर भी मिला है जिस पर Warning Explosive लिखा होने की पुष्टि हो रही है। यह रैपर गांव के नरेश त्यागी के मकान की छत में लगी आग की राख से बरामद किया गया।

क्या कहना है अधिकारियों का

क्या कहना है अधिकारियों का

सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जो अवशेष बरामद किया है वह निश्चितरूप में ज्वलनशील पदार्थ है। ग्रामीणों के मुताबिक यह एक हवाई जहाज से गिरा है। इसकी विस्तृत जांच के लिए एविएशन कंपनी और हवाई पट्टी के अफसरों से सम्पर्क किया जा रहा है जिससे इस वस्तु के बारे में पुख्ता जानकारी मिल सके।

ये भी पढ़ें: यूपी में दो सगे भाईयों की हत्या, परिजन बोले विवेक तिवारी की तरह उन्हें दी जाए नौकरी और एक करोड़ रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+