Exit Polls 2023: "2024 में बदलाव के मूड में है देश की जनता..' यूपी RLD चीफ ने किया बड़ा दावा

2023 Assembly Election Exit Polls: देश के पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव सम्पन्न हो चुका है। तीन दिसंबर को इसके परिणाम आएंगे। उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आज सामने आए हैं। इन नतीजों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के चीफ रामाशीष राय ने कहा है कि एग्जिट पोल से लग रहा हे कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

रामाशीष राय

रामाशीष राय ने वनइंडिया हिन्दी से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो जनता से वादा खिलाफी किया है। किसानों और नौजवानों के साथ जो छल किया है उसकी सजा जनता उनको दे रही है। एग्जिट पोल से यही संकेत मिला है आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की राजनीति में बड़ा बदलाव दिखाई देगा।

राय से यह पूछा गया कि एग्जिट पोल के नतीजों से 2024 के चुनाव पर कितना असर पड़ेगा, उन्होंने कहा कि, '' निश्चित तौर पर जिस तरीके का सर्वे सामने आ रहा है उससे यही लग रहा है कि देश की जनता 2024 में बदलाव के मूड में है। जनता को बदलाव चाहिए। किसान और नौजवानों के साथ केंद्र सरकार ने धोखा किया है।''

इन नतीजों का INDIA गठबंधन पर कितना असर पड़ेगा, इसको लेकर आरएलडी के चीफ रामाशीष राय ने कहा कि गठबंधन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। एग्जिट पोल के बाद पांच राज्यों में कांग्रेस की मजबूत स्थिति देखकर यही कहा जा सकता है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश में एक बड़ा गठबंधन बीजेपी के खिलाफ बनेगा। इसके संकेत पांच राज्यों से मिल रहा है।

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों का यूपी की राजनीति पर कोई असर पड़ेगा, इसको लेकर राय ने कहा कि निश्चतितौर पर पड़ेगा। यूपी में गठबंधन की सीटें बढ़ेंगी और कांग्रेस के नेतृत्व में एक मजबूत गठबंधन बीजेपी को टक्कर देगा। यूपी में 2024 के चुनाव में बीजेपी की सीटें 2019 की तुलना में काफी कम होंगीं।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल सामने आया है, जिसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि सत्ताधारी बीआरएस सरकार से बाहर हो सकती है। बताते चलें कि तेलंगाना में बीआरएस को कांग्रेस पार्टी ने कांटे की टक्कर दी है। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर है लेकिन अगर किसी को बहुमत ना मिला तो पार्टी की भूमिका अहम हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+