OI Exclusive: यूपी बनेगा 'नए भारत' की अर्थव्यवस्था का इंजन, UP ट्रेड शो में बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

UP News: अवसर था उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का, स्थान था देश की राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा का एक्स्पो और मुखातिब थे भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी तेजी से 'नए भारत' की अर्थव्यवस्था का इंजन बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य ने जिस तरह से औद्योगिक विकास किया है, वह न केवल देश की आर्थिक विकास की दिशा तय करेगा, बल्कि इसे वैश्विक मानचित्र पर भी मजबूती से स्थापित करेगा।

piyush goyal

औद्योगिक नीति से यूपी का कायाकल्प

वनइंडिया के साथ विशेष बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक व्यापक औद्योगिक नीति तैयार की है, जो दुनिया भर के निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। सरकार की कोशिश है कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, और उद्यमिता को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था, निवेश के लिए अनुकूल माहौल, और पारदर्शिता जैसे कदमों से राज्य को काफी लाभ हुआ है। राज्य में औद्योगिक ढांचा मजबूत हुआ है और आने वाले समय में यह प्रदेश उद्योग के क्षेत्र में पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा।

उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसर

गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब केवल कृषि या पारंपरिक उद्योगों पर निर्भर नहीं है, बल्कि यहां हाई-टेक और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी बड़ा बदलाव हो रहा है। राज्य में विदेशी निवेश में भी इजाफा हुआ है, और कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपने प्रोजेक्ट्स को स्थापित करने के लिए आगे आई हैं। इससे न केवल राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि राज्य का राजस्व भी बढ़ेगा। इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने राज्य सरकारा की 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इस योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्योगों और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने में मदद की है। इससे न केवल राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है।

यूपी को बनेगा टेक और ट्रेड का ग्लोबल हब

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार का केंद्र बनाया जाए। इसके लिए लॉजिस्टिक्स, रेलवे, एयरपोर्ट और बंदरगाहों के नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। राज्य की भू-राजनीतिक स्थिति इसे दक्षिण एशिया के एक महत्वपूर्ण व्यापारिक हब के रूप में स्थापित करने में मदद कर रही है। केंद्रीय मंत्री के इस बयान से यह साफ है कि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनने की ओर अग्रसर है। योगी सरकार की विकास नीतियों और केंद्र सरकार के सहयोग से यूपी एक आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+