Etawah Safari: शेरनी नीरजा के ने दिया तीन शावकों को जन्म, इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेरों की संख्या हुई 18
Wildlife Etawah Safari: उत्तर प्रदेश के इटावा सफारी पार्क में एक बार फिर खुशखबरी आई है। यहां की शेरनी नीरजा ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों के जन्म से सफारी पार्क में बब्बर शेरों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। प्रशासन इन नवजात शावकों की विशेष देखभाल कर रहा है।
सफारी प्रशासन के अनुसार, नीरजा का प्रसव होली के आसपास होने की संभावना थी, जिसे ध्यान में रखते हुए पूरी सतर्कता बरती गई। 16 मार्च को अपराह्न में शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया। जन्म के बाद से ही सफारी प्रशासन और पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम इन शावकों की सेहत पर कड़ी नजर रख रही है।

सफारी पार्क के निदेशक अनिल पटेल ने बताया कि तीनों नवजात शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी मां नीरजा भी ठीक है। सफारी प्रशासन ने विशेष टीम को उनकी देखरेख में लगाया है। पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
शेरनी नीरजा का जन्म भी इसी सफारी पार्क के बब्बर शेर प्रजनन केंद्र में 12 दिसंबर 2020 को हुआ था। सफारी प्रशासन के मुताबिक, गुजरात से लाए गए शेर कान्हा के साथ नीरजा की जोड़ी बनाई गई थी। नवंबर 2024 में इन दोनों की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद अब तीन शावकों का जन्म हुआ है।
बब्बर शेरों की संख्या 18 तक पहुंची
इटावा सफारी पार्क में अब तक कुल 18 बब्बर शेर हैं, जिनमें से 13 शेर-शेरनियां इसी प्रजनन केंद्र में जन्मे हैं, जबकि पांच शेर गुजरात से लाए गए थे। सफारी प्रशासन का कहना है कि इस सफल प्रजनन से बब्बर शेरों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे पहले, नीरजा की मां जेसिका ने भी कई शावकों को जन्म दिया था। वर्ष 2016 में दो नर शावक सिंबा और सुल्तान, वर्ष 2017 में बाहुबली, 2019 में तीन शावक रूपा, सोना और भारत तथा 2020 में गार्गी और नीरजा का जन्म हुआ था।
इटावा सफारी पार्क में जन्मे शेरों की दूसरी पीढ़ी अब तेजी से बढ़ रही है। इनमें छह शेर दूसरी पीढ़ी के हैं, जबकि सात शेर पहली पीढ़ी के हैं। सफारी प्रशासन के मुताबिक, पार्क में मौजूद शेरनियों में नीरजा, गार्गी, रूपा, सोना, हीर, जेसिका और राधिका शामिल हैं। वहीं, नर शेरों में सिंबा, सुल्तान, अज्जू, कान्हा, विस्वा और गीगो प्रमुख हैं।
सफारी पार्क में प्रजनन केंद्र की सफलता
सफारी पार्क की दिवंगत शेरनी जेनिफर ने भी 2020 और 2022 में दो शावकों को जन्म दिया था। इसके अलावा, 2023 में शेरनी रूपा ने भी एक नर शावक को जन्म दिया था। इन सभी सफलताओं के चलते अब तक सफारी पार्क में कुल 13 शावकों ने जन्म लिया है। बब्बर शेरों के संरक्षण के लिए इटावा सफारी पार्क को उत्तर भारत का प्रमुख प्रजनन केंद्र माना जाता है। इस सफलता के साथ सफारी प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में बब्बर शेरों की संख्या और बढ़ेगी।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications