बरेली: फोन पर बात करते हुए ट्रैक पार कर रहा था युवक, ट्रेन से कट कर हुई मौत, शाम में थी शादी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को बारात जानी थी, लेकिन एक फोन कॉल ने छीन ली दूल्हे की जिंदगी। बता दें कि नोएडा में तैनात सिविल इंजीनियर फोन पर बात करता हुआ रेलवे ट्रैक पर निकल गया। इसी दौरान रेल की चपेट में आने से इंजीनियर की मौत हो गई। जिस घर से बारात जानी थी, उस घर से अर्थी उठेगी। दूल्हे की मौत से पूरे गांव में सदमे में है।

engineer killed train accident died in bareilly

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव नदौसी में उस समय दुख की लहर दौड़ गई, जब मोबाइल से बात करते हुए रेलवे लाइन से गुजर रहे इंजीनियर की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता कि घटना से पहले युवक के घर बारात जाने की तैयारी हो रही थी। घटना जानकारी होते ही वर-बधु पक्ष के घर कोहराम मच गया और दुल्हन भी अपने घर वालों के साथ दूल्हे के घर पहुंच गई। मृतक दूल्हे नरेश के परिजनों ने बताया कि नरेश नोएडा में सिविल इंजीनियर था। उसकी बारात रविवार को जाने थी, लेकिन बारात जाने से पहले यह हादसा हो गया। दूल्हे नरेश की मौत से हर कोई दुखी है।

वहीं, दूल्हे के टीचर का कहना है की नरेश बहुत ही होनहार था और आज उसकी शादी शामिल होने के लिए वो आये थे, लेकिन उन्हें क्या पता था जिसकी बारात में जाना था उसकी ही अर्थी उठानी पड़ेगी। वहीं नरेश की बहन का कहना है की सुबह उसके भाई ने सबको चाय पिलाई तभी कम्पनी से फोन आ गया और वो फोन पर बात करते करते रेलवे लाइन पर काफी दूर तक निकल गया। हम सभी उसकी शादी को लेकर बेहद खुश थे। नरेश की मौत ने नदौसी गांव के लोगों को हिला कर रख दिया। उसकी मौत से परिवार सहित पूरा गांव सदमे में है। बता दें कि नरेश के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी और चार भाई बहनो में नरेश सबसे छोटा था। आज उसकी शादी थी, लेकिन छोटे भाई की मौत से पूरा परिवार ही बिखर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+