Asad Ahmed Encounter : STF ने झांसी में किया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, एक शूटर भी ढेर

उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जहां माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर हो गया।

Atiq Ahmed son Asad

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का गुरुवार को एनकाउंटर हो गया। यूपी एसटीएफ की एक टीम ने असद को झांसी में मार गिराया। उसके साथ एक शूटर गुलाम को भी ढेर किया गया। वो असद के साथ उमेश हत्याकांड में शामिल था।

जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएम की एक टीम ने झांसी में असद और गुलाम को ट्रैक किया। जब जवान उनके पास पहुंचे, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर एसटीएफ ने उनको सरेंडर करने को कहा। पुलिस का आरोप है कि असद अपने साथी के साथ फायरिंग कर रहा था।

असद की गोलीबारी पर एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों को ढेर कर दिया। घटनास्थल पर झांसी पुलिस की टीम मौजूद थी। वहां पर तलाशी के दौरान विदेशी हथियार और कुछ अन्य सामान बरामद किए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही।

ऐसे समझें पूरा मामला
आरोपों के मुताबिक 24 फरवरी को प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल पर अतीक के गुर्गों ने हमला किया। ये वारदात उनके घर के पास हुई। जिसमें उमेश के साथ दो पुलिसकर्मी भी मारे गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि असद ही शूटर्स की टीम को लीड कर रहा था। घटना के बाद वो गुलाम के साथ फरार हो गया।

इस मामले में असद के ऊपर पांच लाख का इनाम भी पुलिस ने रखा था। कई बार उसके नेपाल भागने की खबर आई। एक बार उसकी लोकेशन दिल्ली में ट्रैस की गई थी। हालांकि वहां पर कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ खाली रह गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए योगी सरकार ने इस केस की जिम्मेदारी यूपी एसटीएफ को सौंप दी थी।

सीसीटीवी में दिखा था असद
उमेश केस की जांच में पुलिस के हाथ कई सीसीटीवी लगे थे, जिसमें असद नजर आया था। उसके हाथ में हथियार था, उससे वो लगातार उमेश और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर रहा था। इसके बाद से पुलिस पांच शूटर्स असद अहमद, अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबि की तलाश कर रही थी।

ऐसे मिला था असद का सुराग
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 28 मार्च को अतीक गैंग के गुर्गे खालिद और जीशान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जावेद भी पकड़ में आ गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि उन्होंने असद और गुलाम को शरण दी थी। इसके बाद दोनों से जुड़े कई अन्य सुराग भी हाथ लगे। उसी आधार पर उन्हें झांसी में ट्रैस किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+