Election Result: नतीजे बीजेपी के पक्ष में आए तो सीएम योगी का बढ़ेगा कद, कार्यकर्ताओं का मनोबल होगा ऊंचा

Election Result 2023: देश के चार राज्यों में मतदान के बाद रविवार को मतगणना हो रही है। मतगणना में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने बनाई है तो कुछ राज्यों में कांग्रेस आगे चल रही है।

भले ही यह परिणाम चार राज्यों का हो लेकिन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इससे लोकसभा चुनाव 2024 पर भी साफ असर पड़ेगा। इतना ही नहीं राजनीतिक जानकारों का यह भी कहना है कि देश के चार राज्यों में चुनाव परिणाम आज आ जाएंगे।

election-if-results-are-in-favor-of-bjp-cm-yogis-stature-will-increase-result-2023

परिणाम आने के बाद यदि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में सफल हो जाती है तथा मध्य प्रदेश में अपनी सरकार को बचा लेती है तो उन राज्यों के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद होंगे।

यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राजस्थान में सबसे अधिक चुनाव प्रचार किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राजस्थान में कई जनसभा को संबोधित किया गया था। इसके अलावा रैली और रोड शो भी की मांग भी पार्टी के नेताओं द्वारा की गई थी।

ऐसे में राजनीतिक जानकारों द्वारा संभावना जताई जा रही है कि यदि हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतती है तो राष्ट्रीय राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कद बढ़ेगा और भारतीय जनता पार्टी को साल 2024 में काफी लाभ भी मिलेगा।

यह भी बता दें कि अभी मतगणना जारी है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दावा किया जा रहा है कि तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि यदि भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत से सरकार बना लेती है तो चुनाव परिणाम लोकसभा चुनाव पर भी काफी असर डालेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+