चुनाव आयोग ने दैनिक जागरण के खिलाफ FIR दर्ज कराने के दिए निर्देश
चुनाव आयोग ने दैनिक जागरण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का दिया निर्देश, चुनाव के दौरान एग्जिट पोल छापने की वजह से दर्ज कराई जाएगी एफआईआर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान से पहले एग्जिट पोल छापना दैनिक जागरण को महंगा पड़ गया है। चुनाव आयोग ने दैनिक जागरण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है। आयोग ने जागरण के स्थानीय संपादक समेत अखबार के बड़े संपादकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के आदेश के बाद दैनिक जागरण के संपादक पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है।

चुनाव आयोग ने चुनाव अधिकारियों से दैनिक जागरण के खिलाफ 15 जिलों में एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। जागरण ने पहले चरण के मतदान के दिन पहले पेज पर एग्जिट पोल छापा था, हालांकि इसे जनता की राय कहा गया था। लेकिन आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है और जागरण के संपादकों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोपी पाया है और एफआईआर दर्ज कराने को कहा है।
इसे भी पढ़ें- यूपी चुनाव: अखिलेश यादव का नया दांव, डोर-टू-डोर कैंपेन से बनेगी बात
दैनिक जागरण के अलावा आयोग ने रिसोर्स डेवेलेपमेंट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने को कहा है जिसने इस एग्जिट पोल को कराया था। आयोग ने जागरण के मैनेजिंग एडिटर, एडियर इन चीफ, हिंदी अखबार के एडिटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने जागरण को धारा 188 के उल्लंघन का आरोपी पाया है, इसके अलावा सेक्शन 126 बी का भी आरोपी पाया है। धारा 126 ए के तहत अपराधी को दो साल के लिए जेल भेजा जा सकता है या फिर जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर दोनों हो सकता है। आपको बता दें कि दैनिक जागरण ने अपने एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को आगे बताया था। चुनाव आयोग ने उन सभी राज्यों में 8 मार्च तक एग्जिट पोल छापने पर पाबंदी लगा रखी है जहां चुनाव होने हैं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications