चुनाव आयोग ने दिया निर्देश-समाजवादी एंबुलेंस सेवा पर से समाजवादी शब्द को ढका जाए
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के चार चरण पूरे हो जाने के बाद अब चुनाव आयोग को इस बात का ध्यान आया है कि समाजवादी एंबुलेंस सेवा पर से समाजवादी शब्द को ढका जाए।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के चार चरण पूरे हो जाने के बाद अब चुनाव आयोग को इस बात का ध्यान आया है कि समाजवादी एंबुलेंस सेवा पर से समाजवादी शब्द को ढका जाए। चुनाव आयोग ने जे पीएस राठौड की शिकायत पर यह फैसला किया है। चुनाव आयोग ने निर्णय करते हुए कहा है कि समाजवादी स्वास्थ्य सेवा लिखी एंबुलेंस पर से समाजवादी शब्द को ढक दिया जाए।

चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को निर्देश दिए है कि सभी समाजवादी स्वास्थ्य सेवा एंबुलेंस पर से समाजवादी शब्द को ढकने के इंतजाम किए जाएं और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहला चरण का मतदान यूपी में 11 फरवरी को हुआ था। इसके बाद दूसरा चरण 15 फरवरी, तीसरा चरण 19 फरवरी, चौथा चरण 24 फरवरी को संपन्न हो चुका है। अब 27 फरवरी को पांचवां, 3 मार्च को छठां और सात मार्च को सातवें चरण का चुनाव होना है। इसके बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 11 मार्च को घोषित किए जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications