नोटबंदी के बाद जमा रकम पर बसपा को चुनाव आयोग का नोटिस
चुनाव आयोग ने इस मामले पर आई एक याचिका को सुनते हुए पार्टी से इस पर जवाब देने को कहा है। आयोग ने 15 मार्च तक पार्टी की ओर से जवाब देने को कहा है। ये मामला बीते साल का है।
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बहुजन समाज पार्टी से नोटबंदी के बाद पार्टी के खाते में जमा हुई बड़ी रकम पर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने इस मामले पर आई एक याचिका को सुनते हुए पार्टी से इस पर जवाब देने को कहा है। आयोग ने 15 मार्च तक पार्टी की ओर से जवाब तलब किया है। ये मामला बीते साल का है।

बीते साल नोटबंदी के ऐलान के बाद बहुजन समाज पाार्टी के खाते में बड़ा रकम जमा होने का मामला सामने आया था, जिस पर आयकर विभाग ने भी संज्ञान लिया था। बीते साल दिसंबर में ईडी के एक छापे में बीएसपी के एक खाते में 104 करोड़ रुपये और पार्टी मुखिया मायावाती के भाई आनंद के खाते में 1.43 करोड़ रुपये की राशि जमा कराए जाने का मामला सामने आया था।
जांच के दौरान पाया कि 102 करोड़ रुपये की राशि एक हजार के पुराने नोटों में जमा कराई गई है तथा तीन करोड़ रुपये की राशि 500 रुपये के पुराने नोटों में जमा कराई गई। अधिकारियों ने कहा कि हर दूसरे दिन 15-17 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई गई। इसी मामले में अब चुनाव आयोग ने मायावती से जवाब मांगा है।
पढ़ें- गोद लिए बेटे को नहीं अपनी बेटी को सत्ता में पहुंचाएंगे लोग- मायावती












Click it and Unblock the Notifications