कश्मीर में जवानों पर पत्थर फेका जाता था, पिछली सरकारें आंख मूंदकर बैठी रहती थीं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी कार्यक्रम के दौरान सहारनपुर में कहा कि पिछले 10 वर्ष में हमारा भारत बदला है, एक नए भारत का हम दर्शन कर रहे हैं। एक नया भारत, जहां भारत के पासपोर्ट की कीमत बढ़ी है। जब भी कहीं भारत का व्यक्ति जाता है तो उसे सम्मान की नजर से देखा जाता है। इससे पहले भारत के लोगों को बाहर शक की निगाहों से देखा जाता था।

देश के माहौल को जिन लोगों ने खराब करने का प्रयास किया था, ये वही लोग हैं जो जाति के नाम पर वोट तो ले लेते थे, लेकिन देश के अंदर अव्यवस्था पैदा करते थे। देश के 140 करोड़ लोगों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करते थे। आज जब भी भारत के लोग बाहर कहीं जाते हैं तो सम्मान की नजर से देखे जाते हैं। आज देश की सीमा पूरी तरह से सुरक्षित है।

cm yogi

बचपन में हम लोग एक नारा भी लगाते थे। एक देश में दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे। एक नारा लगता था पूरे देश के अंदर कश्मीर के बारे में, जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है। इसकी वजह थी कि कश्मीर में धारा 370 थी, इसका दुष्परिणाम था, उग्रवाद। पत्थरबाजी की वजह से हमारे जवान धायल होते थे। सरकारें आंखों में पट्टी बांधकर मौन रहती थीं। जवान तो हमारे होते हैं, आज कश्मीर में ना केवल धारा 370 समाप्त हुई, बल्कि उग्रवाद और आतंकवाद का भी खात्मा पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है।

सीएम योगी ने कहा कि हमे इस बार वोट प्रतिशत को बढ़ाना है, जिससे बिना भेदभाव हर व्यक्ति तक विकास पहुंच सके। हमे इसके लिए तैयार होना पड़ेगा। नेतृत्व वर्ग को बताना होगा कि क्या सही और क्या गलत है। हमे इसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी, इंतजार नहीं करना है। आज आप देख रहे होंगे कि हमने गत वर्ष ही निर्णय किया है कि अन्नदाता किसानों के लिए ऋण माफी का कार्यक्रम शुरू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+