DUSSEHRA 2017: बनारस में योगी के पोस्टर जलेंगे और यूपी की जनता ताली बजाएगी!
यूपी में और वो भी मोदी के संसदीय क्षेत्र में सूबे के मुख्यमंत्री का पोस्टर आग लगा दिया जाएगा और लोग ताली बजाएंगे। इस दशहरे का आयोजन करने वाली संस्था बीजेपी के अंतर्गत ही आती है।
वाराणसी। देशभर में आज दशहरे की धूम है, शाम को रावण दहन के लिए भी खास तैयारियां की जा चुकी हैं। ऐसे में वाराणसी के DLW मैदान में जहां रावण का पुतला दहन किया जाना है वहां इन पुतलों का एक बड़ा राज उजागर हुआ है। दरअसल जिन तीन पुतलों को शाम में फूंका जाएगा वो सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टरों से बनाए गए हैं। यानी यूपी में और वो भी मोदी के संसदीय क्षेत्र में सूबे के मुख्यमंत्री का पोस्टर आग लगा दिया जाएगा और लोग ताली बजाएंगे।



इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस रामलीला का आयोजन DLW करती है जो केंद्र सरकार के अंतर्गत ही आती है। ऐसे में केंद्र सरकार से लेकर उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार होने के बावजूद ये हाल है। बता दें की योगी समर्थित बीजेपी पोस्टरों से रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले तैयार किए गए हैं।















Click it and Unblock the Notifications