MotoGP Viral Video: इवेंट की शुरुवात में ही फिसल गई स्पेनिश राइडर की बाइक, लग गई आग
ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजीपी तीन दिवसीय बाइक रेस चल रही है। इसी बीच बाइक रेस इवेंट के दूसरे दिन की शुरुआत में ही एक राइडर की बाइक में आग लग गई। हालांकि राइडर बाल-बाल बच गया। वहीं भीषण गर्मी और तेज उमस के चलते Tissot Sprint, Moto2TM और Moto3TM रेस से एक लैप हटा दिया जाएगा, और MotoGPTM ग्रांड प्रिक्स रेस को तीन लैप से छोटा कर दिया जाएगा।
दरअसल, रेस के दूसरे दिन शनिवार को प्रैक्टिस के वक्त राइडर ट्रेक पर बाइक दौड़ा रहे हैं। इस दौरान स्पेनिश राइडर डेनियल होलगोडा, जो रेड बुल केटीएम टेक 3 कंपनी की तरफ से अपनी केटीएम बाइक चला रहे थे, अचानक मोड़ पर डिस्बेलेंस होने से उनकी बाइक ट्रेक से पलट गई। डेनियल भी बाइक के साथ गिरे। इस दौरान बाइक में आग लग गई। जिसको देखकर वह अचानक बाइक से उतर गए, हालांकि उनको चोट नहीं लगी और वो बाल-बाल बच गए।

शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान राइडर्स को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते उन्होंने आधिकारिक रूप से संचालक से बात की। जिसके बाद ये निर्णय लिया गया। वहीं, दोपहर में मौसम में बदलाव होने के चलते अचानक बारिश होने लगी। तेज बारिश के चलते ग्राउंड में लगे तंब्बू उखड़ने लगे। तकरीबन 45 मिनट तक रेस को रोका गया। हालाकि बाद में मोटोजीपी की ओर से नया शेड्यूल जारी किया गया। अब शाम साढ़े चार बजे मोटो जीपी टिस्टो स्प्रिट 11 लैप्स की शुरुआत होगी।
Recommended Video

आपको बता दें कि MotoGP BHARAT 2023 में 41 टीमों के 82 राइडर अपना हुनर दिखाएंगे। हर टीम में दो राइडर होंगे। शुक्रवार को पहले दिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रैक्टिस सेशन हुआ। शनिवार को प्रैक्टिस सेशन के साथ क्वालिफाइड और 12-लैप MotoGP टिसोट स्प्रिंट हो रहा है। रविवार को वार्म-अप के बाद तीनों कैटेगरी (मोटो-3, मोटो-2 और MotoGP) की मुख्य रेस होगी।
इन तीन दिनों में कुल 20 अलग-अलग रेसिंग कॉम्पिटिशन होंगे। अंतिम रेस 24 सितंबर को होगी। इस आयोजन से दुनिया भर में 45 करोड़ से अधिक दर्शकों के जुटने की उम्मीद है। रेस को 180 कैमरों से लाइव किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि इस ग्लोबल रेसिंग इवेंट में रोजाना लगभग 1.5 लाख लोग शामिल होंगे, जिसमें 10,000 लोग विदेश से बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) में आएंगे। इसके अलावा, यह इवेंट 200 देशों में प्रसारित किया जाएगा। इवेंट के टिकट 800 रुपए से 1.80 लाख रुपए की कीमत में बेचे जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications