Dudhwa National Park: 2 महीने में 3 बाघों की हुई मौत, अधिकारियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
CM Yogi Adityanath: यूपी के दुधवार नेशनल पार्क में दो महीने के भीतर तीन बाघों की मौत ने सरकार के कान खड़े कर दिए हैं। अब सीएम योगी ने इसका संज्ञान लेते हुए एक जांच कमेटी का गठन किया है।

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुधवा नेशनल पार्क में लगाातर हो रही बाघों की मौतों का संज्ञान लिया है। योगी ने वन मंत्री, वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वन विभाग के अन्य अधिकारियों को तुरंत दुधवा नेशनल पार्क का दौरा करने गहन जांच करने का आदेश दिया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वो दो बाघों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
दो महीने में तीन बाघों की मौत
मुख्यमंत्री (सीएम) योगी आदित्यनाथ ने दुधवा में दो सप्ताह से भी कम समय में तीन बाघों की मौत की जांच के आदेश दिए हैं। लखीमपुर खीरी स्थित रिजर्व में बाघ की मौत का ताजा मामला शुक्रवार को सामने आया। दुधवा में शुक्रवार को भी एक बाघ मृत पाया गया।
सरकार की टीम ने किया दुधवार का दौरा
अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन) मनोज सिंह, वन बल के प्रमुख ममता संजीव दुबे और मुख्य वन्यजीव वार्डन सुनील चौधरी सीएम के निर्देश के तुरंत बाद दुधवा पहुंचे। बरेली में मौजूद वन मंत्री अरुण सक्सेना के भी जांच दल में शामिल होने की उम्मीद थी।
बाघों के शरीर पर दिखे चोट के निशान
बाघों की मौत के अन्य दो मामले 31 मई और 3 जून को दर्ज किए गए थे। जबकि 31 मई को मृत पाए गए बाघ को दूसरे बाघ के साथ हिंसक लड़ाई के बाद मरने का संदेह था। उसके शरीर पर देखे गए चोट के निशान के आधार पर यह कयास लगाए जा हरे हैं। दूसरे बाघ के पोस्टमॉर्टम से पता चला कि वह शायद भूख से मर गया होगा। वन अधिकारियों ने कहा कि यह अपने टूटे हुए दांतों के कारण शिकार नहीं कर सकता था।
दो बाघों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
दुबे ने कहा, "पहले दो बाघों की पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हम तीसरे की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हम उन परिस्थितियों की जांच करेंगे जिसके कारण तीन बाघों की मौत हुई और एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी।" बाघ की मौत 31 मई, 3 जून और शुक्रवार को हुई थी।
सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को दिया दुधवा जाने का निर्देश
राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वन्य जीवों से विशेष लगाव रखने वाले मुख्यमंत्री ने वन मंत्री, वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वन विभाग के अन्य अधिकारियों को तुरंत दुधवा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करने, पूरी तरह से जांच करने और फिर अपनी रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
दुधवार में हैं 100 से ज्यादा बाघ
दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, जिसमें 100 से अधिक बाघ होने की सूचना है, 490 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। 1987 में बंगाल के बाघों की महत्वपूर्ण आबादी पाए जाने के बाद इसे बाघ अभयारण्य घोषित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications