ड्राइवर ने दांव पर लगाई 25 बच्चों की जिंदगी, ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने बचाई जान
हापुड़। यूपी के हापुड़ में सिटी कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर नशे में धुत एक स्कूल बस के ड्राइवर ने 25 बच्चों की जिंदगी दांव पर लगा दी। ड्राइवर ने बस को मेरठ रोड फ्लाई ओवर पर साइड की दीवारों से रगड़ दिया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिककर्मी संजीव पवार ने ड्राइवर को बस को कब्जे में लेकर स्कूल प्रबंधन को मामले की जानकारी दी पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मोदीनगर रोड स्थित एक प्रसिद्ध स्कूल की छुट्टी के बाद एक बस का ड्राइवर बच्चों को लेकर हापुड़ छोडऩे के लिए आ रहा था। बस में करीब 25 बच्चे सवार थे। मेरठ रोड फ्लाई ओवर पर चढऩे के बाद बस साइड की दीवारों में रगड़ गयी। जिससे बस में सवार बच्चों में चींख पुकार मच गयी। बस की गति तेज होती तो बस फ्लाई ओवर से नीचे भी गिर सकती थी। बच्चों की चींख की आवाज सुनकर फ्लाई ओवर पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी संजीव पंवार ने देखा तो ड्राइवर पूरी तरह से नशे में धुत था, वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

जिसके बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बस को दूसरे ड्राइवर के जरिये आगे बढ़ाया गया। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि ड्राइवर को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि वह नशे में धुत था। जांच के बाद संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जायेगी।
ये भी पढ़ें- प्रयागराज के बाद यूपी के इस जिले का नाम होगा कुशभवनपुर!












Click it and Unblock the Notifications