PAC-RAF.. 60 दारोगा.. 150 सिपाही; कुछ इस तरह कोर्ट लाया गया डॉन बबलू श्रीवास्तव, डर था कहीं अतीक..
माफिया बबलू श्रीवास्तव की प्रयागराज गैंगस्टर कोर्ट में आज यानि सोमवार को पेशी थी। जिसके चलते खास सुरक्षा इंतजाम किए गए। बबलू श्रीवास्तव की बरेली से प्रयागराज कोर्ट में पेशी कराने के लिए दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ, 13 थानाध्यक्ष, 60 दारोगा और 150 सिपाहियों को तैनात किया गया। इसके एलावा संदिग्धों पर निगरानी के लिए सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रविवार की सुबह उसे कड़ी सुरक्षा में बरेली सेंट्रल जेल से प्रयागराज के लिए लेकर निकला गया। देर रात उसको कौशांबी की जेल में दाखिल किया गया। उसे तन्हाई बैरक में रखा गया। वहीं, सोमवार सुबह उसको प्रयागराज के लिए कड़ी सुरक्षा में रवाना किया गया है। पेशी को लेकर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बता दें कि 5 सितंबर 2015 की रात सर्राफा व्यवसायी पंकज महिंद्रा का अपहरण किया गया था। जिसके बाद फिरौती के रूप में 10 करोड़ रुपये मांगे गए थे। बाद में पुलिस ने फतेहपुर जिले के एक फार्म हाउस में रात को छापा मारा तो सराफ पंकज महिंद्रा बंधे पड़े मिले थे। वहीं पुलिस ने मौके से माफिया के भांजे विकल्प श्रीवास्तव उर्फ गोलू पुत्र तरुण कुमार श्रीवास्तव समेत 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।

छानबीन के दौरान इस मामले के तार डॉन बबलू श्रीवास्तव से जुड़े पाए गए। इसी मामले में आज बबलू श्रीवास्तव की प्रयागराज कोर्ट में पेशी थी। उधर, बीते कुछ समय में जिस प्रकार पुलिस कस्टडी में माफियाओं और अपराधियों की हत्या हो रही है। उसके मद्देनजर बबलू श्रीवास्तव को लेकर पुलिस अलर्ट रही। सुरक्षा के लिए कई घेरों में बंदोबस्त किये गए।

सोमवार की सुबह से ही कचहरी परिसर में स्पेशल फोर्स के जवानों ने डेरा डाल दिया। परिसर में आने वाले लोगों की तलाशी ली गई। सादे ड्रेस में फोर्स के जवान अधिवक्ताओं के चैंबरों के आसपास घूमते नजर आए।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही एडीसीपी प्रोटोकाल रविशंकर निम, एडीसीपी क्राइम सतीश चंद्र और एसीपी राजेश कुमार यादव ने कचहरी परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया था। कुछ स्थानों और सड़क पर बैरीकेडिंग भी लगाई गई। अंडरवर्ल्ड माफिया बबलू श्रीवास्तव को पुलिस सोमवार की भोर में लेकर प्रयागराज पहुंची।













Click it and Unblock the Notifications