ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने पेट में छोड़ दी कैंची, जल्द मां बनी महिला की मौत

कुछ दिन बाद जब महिला के पेट में दर्द होने लगा और असहनीय पीड़ा शुरू हुई तो उसने अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आते ही महिला के होश उड़ गए।

Recommended Video

    Uttar Pradseh: Operation के बाद Doctor ने छोड़ी महिला के पेट में कैची, हुई मौत | वनइंडिया हिंदी

    इलाहाबाद। आपने फिल्मों में देखा होगा कि डॉक्टर की लापरवाही से मरीज के पेट में कैंची छूट जाती हैं, लेकिन ये हकीकत में भी हुआ है। इलाहाबाद के मऊआइमा इलाके में एक निजी अस्पताल में महिला ने अपना ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने लापरवाही से उसके पेट में ही कैंची छोड़ दी। ऑपरेशन के बाद टांके लगाकर महिला को डिस्चार्ज भी कर दिया। कुछ दिन बाद जब महिला के पेट में दर्द होने लगा और असहनीय पीड़ा शुरू हुई तो उसने अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आते ही महिला के होश उड़ गए, पता चला कि उसके पेट में कैंची है।

    जल्द ही मां बनी थी महिला, ऑपरेशन से हुआ था बेटा

    जल्द ही मां बनी थी महिला, ऑपरेशन से हुआ था बेटा

    महिला का दुबारा एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन शुरू हुआ लेकिन कैंची की वजह से इंफेक्शन पूरे पेट में फैल चुका था। आनन-फानन में डॉक्टर ने बिना टांका लगाए महिला को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होते ही वो अस्पताल छोड़कर फरार है।

    कैसे चला पता?

    कैसे चला पता?

    मऊआइमा थाना क्षेत्र के जाम्हा गांव के रहने वाले अशोक कुमार सोनी की पत्नी प्रिया गर्भवती थी। 28 अक्टूबर को उसे मऊआइमा के चाइल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां ऑपरेशन से प्रिया को बेटा पैदा हुआ। डॉक्टर ने ऑपरेशन का टांका लगा कर एक हफ्ते बाद महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। अब जब प्रिया को पेट में भयंकर दर्द होने लगा तो वो वापस चाइल्ड अस्पताल पहुंची। अल्ट्रासाउंड हुआ तो महिला का पेट में कैंची देखकर डॉक्टर घबरा गया।

    दूसरे अस्पताल में फिर ऑपरेशन

    दूसरे अस्पताल में फिर ऑपरेशन

    अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के बारे में महिला को कुछ नहीं बताया गया और उसे सोरांव के एक अस्पताल ले आया गया। जहां महिला का दोबारा ऑपरेशन शुरू हुआ तो पता चला कि कैंची की वजह से पूरे पेट में इंफेक्शन फैल चुका है। ऑपरेशन होने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी तो बिना टांका लगाए महिला को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

    क्या कह रहे हैं अधिकारी?

    क्या कह रहे हैं अधिकारी?

    इस मामले में सीएमओ इलाहाबाद डॉक्टर आलोक वर्मा ने बताया कि अगर पेट में कैंची छूटने से महिला की मौत हुई है तो ये बहुत ही गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी और अस्पताल के साथ डॉक्टर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले में मऊआइमा पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, अस्पताल संचालक फरार है। अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+