Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharajganj News: पटाखा बाजार का डीएम ने किया निरीक्षण, दी यह चेतावनी

Maharajganj News: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा दीपावली पर्व पर मण्डी समिति फरेन्दा में संचालित पटाखा बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने हेतु अग्निशमन प्रणाली, साफ-सफाई एवं दुकानों की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने एस डी एम,सीओ, तहसीलदार तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटाखा बाजार में अग्निशमन यंत्र, बालू व पानी की ब्यवस्था के अलावा नगर पंचायत की पानी टंकी व पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी आकस्मिक घटना पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को प्रांगण में साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्प्रे टैंकर को लगवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भी एक फायर टेंडर लगवाने का निर्देश दिया।

dm

जिलाधिकारी ने पटाखा व्यापारियों से फायर एक्सटिंगयूजर चलवाकर देखा और दुकानों के आस-पास ज्वलनशील पदार्थों जैसे सुगरेट,माचीस को दूर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग केवल अधिकृत कंपनियों के पटाखे ही बेचें तथा दुकानों में अवैध रूप से निर्मित या अत्यधिक विस्फोटक पटाखों की बिक्री न की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकानें निर्धारित मानकों के अनुसार निर्धारित स्थानों पर ही लगाई जाएं तथा विद्युत संयोजन सुरक्षित ढंग से किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता से भी अपील की कि त्योहार के अवसर पर सावधानी बरतें और सुरक्षित ढंग से दीपावली मनाए ।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने समस्त जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें एकता, सद्भाव और आपसी प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि दीपावली स्वच्छता, सादगी एवं भाईचारे के साथ मनाएं। इस पर्व के दौरान पर्यावरण का ध्यान रखें और जरूरतमंदों की सहायता कर इस पर्व के आनंद को और भी अर्थपूर्ण बनाएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+