Maharajganj News: प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति योजना का जल्द उठाएं लाभ, कर लें यह काम
Maharajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: जिला प्रबंधक उ०प्र० अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि० महराजगंज विपिन कुमार यादव द्वारा बताया गया है कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति (पीएम-अजय) के ग्रान्ट-इन-एड घटक योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति के बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगार हेतु आय सृजक योजनाओं के माध्यम से विभिन्न प्रकार के व्यवसायों हेतु प्रशिक्षण प्रदान किये जाने है ।
छात्रों को 16 प्रकार की व्यवसायिक प्रशिक्षण दिए जायेंगे। प्रशिक्षण में (1) बुटीक व्यवसाय आधारित क्लस्टर, (2) ब्यूटी पार्लर (3) सोलर पैनल इन्स्टालेशन टेक्निशियन (4) लाजिस्टिक वाहन चालक (5) कीआस्क/किराना दुकान / जनरल स्टोर (6) सर्विस क्लस्टर आधारित फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर (7) आटो रिक्शा/ई० रिक्शा चालक सर्विस क्लस्टर बेस्ड प्रोजेक्ट (8) समूह आधारित मुर्गी पालन व्यवसाय (9) समूह आधारित डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्टिंग व्यवसाय (10) समूह आधारित बकरी पालन व्यवसाय (11) क्लस्टर आधारित समूह में निर्माण कार्य करने हेतु मल्टी स्किल्ड रिसोर्स बनाने हेतु (12) महिला गृह उद्योग / स्वतः रोजगार आधारित क्लस्टर बेस्ड समूह आधारित प्रोजेक्ट (13) 2-व्हीलर/3-व्हीलर मैकेनिक सर्विस का क्लस्टर बेस्ड समूह आधारित *प्रोजेक्ट (14) क्लस्टर आधारित आईटी सपोर्ट / हार्ड वेयर (15) क्लस्टर आधारित माडुलर फर्नीचर / बढ़ई (16) क्लस्टर आधारित जन सुविधा केन्द्र का कार्य करने हेतु संचालन प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है।

प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु छात्र/छात्राओं तथा समूहों को फार्म आनलाईन पोर्टल https://grmt-in-aid.upscfdc.in पर भर कर एक प्रति कार्यलय विकास भवन में जमा करना होगा। योजनान्तर्गत चयनित समूहों के व्यक्तियों को धनराशि रू० 50000-00 का अनुदान तथा शेष धनराशि बैंक ऋण के रूप में दिया जाना है।
इसमें इच्छुक समूहों के माध्यम से उपरोक्त पोर्टल पर आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है। उपरोक्त के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय-उ०प्र० अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि० (विकास भवन कमरा नं0-51) जनपद-महराजगंज की मो०नं0 8738894201 अथवा 8574786812 पर किसी भी कार्यालय कर्मचारी से कार्य-दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications